हीरो मोटोकॉर्प और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने समझौता किया है। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां मिलकर देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिये चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने का काम करेंगीं। इससे आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन के चलन में तेजी आएगी। इसके तहत दोनों कंपनियां देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का काम करेंगी।
हीरो मोटोकॉर्प देशभर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन लगाएगी। इससे देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए और सुविधा मिल सकेगी। पहले फेज में कंपनी कुछ शहरों से इसकी शुरूआत करेगी। उसके बाद अन्य शहरों में चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। दो पहिया वाहन निर्माता हर चार्जिंग स्टेशन पर कई स्मार्ट चार्जर लगाएगी। इनमें डीसी और एसी चार्जर शामिल होंगे जिनसे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर चार्ज होंगे। इस पूरी प्रक्रिया को हीरो मोटोकॉर्प कंट्रोल करेगी। इसके लिए कंपनी मोबाइल आधारित एप का उपयोग करेगी। कंपनी के अनुसार ये पूरी प्रक्रिया कैशलैस होगी।
कंपनियां चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की शुरुआत चुनिंदा शहरों से करेगी। इसके बाद जरूरत और डिमांड को देखते हुए अन्य जगहों पर इसका विस्तार किया जाएगा। हीरो मोटोकॉर्प और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड का लक्ष्य देशभर में ईवी चार्जिंग स्टेशनों के नेटवर्क बढ़ाना है। देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…
निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…
विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…
उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…
साफ़ और सुरक्षित पीने का पानी इंसानी ज़िंदगी के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ों में से…