Categories: Uncategorized

विश्व के टॉप 10 CEO में 3 भारतीय शामिल


हार्वर्ड बिज़नेस रिव्यु (HBR) ने विश्व में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीईओ, 2019 की सूची तैयार की है जिसमें 100 CEO शामिल हैं। इस लिस्ट में अमेरिकन टेक्नोलॉजी कंपनी NVIDIA के CEO जेन्सेन हुआंग शीर्ष स्थान पर हैं। इस लिस्ट के शीर्ष 10 CEO में 3 भारतीय-मूल के CEO भी शामिल हैं।
Adobe के CEO शांतनु नारायण 6वें स्थान पर हैं, उसके बाद MasterCard के CEO अजय बंगा 7वें स्थान पर और Microsoft के चीफ सत्य नडेला 9वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में भारतीय-मूल के DBS बैंक के CEO पियूष गुप्ता 89वें स्थान पर हैं। Apple के CEO टिम कुक 62वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में 4 महिला CEO शीर्ष 50 रैंकिंग में शामिल हैं।
HBR ने यह सूची प्रत्येक CEO के कार्यकाल के लिए 3 स्तरों को ध्यान में रखते हुए तैयार की है: किसी देश या उद्योग द्वारा समायोजित कुल शेयरधारक रिटर्न (डिविडेंड रीइन्वेस्टेड सहित), बाजार पूंजीकरण में बदलाव और मुद्रास्फीति-समायोजित डॉलर।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

Recent Posts

उत्तराखंड ने पतंजलि आयुर्वेद के 14 उत्पादों के लाइसेंस किए निलंबित

उत्तराखंड सरकार ने भ्रामक विज्ञापनों का हवाला देते हुए बाबा रामदेव द्वारा स्थापित पतंजलि आयुर्वेद…

13 hours ago

भारत ने क्रूड पेट्रोलियम पर घटाया विंडफॉल टैक्स घटाया

भारत ने पेट्रोलियम क्रूड पर अपने अप्रत्याशित कर को समायोजित किया है, इसे 1 मई…

14 hours ago

डीआरडीओ की बनाई पनडुब्बी रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के मामले में एक और बड़ी कामयाबी मिली है।…

14 hours ago

RBI ने कैंसिल कर दिया इस NBFC का लाइसेंस

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अनियमित ऋण प्रथाओं का हवाला देते हुए दिल्ली स्थित गैर-बैंकिंग…

15 hours ago

भारत और यूरोप 6G सहयोग को करेंगे मजबूत

भारत का भारत 6G गठबंधन अमेरिका के साथ इसी तरह के समझौते के बाद, यूरोप…

15 hours ago

चीनी आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता: चिंता का कारण

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की एक रिपोर्ट चीनी आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता…

15 hours ago