हरियाणा पुलिस ने फॉरेंसिक रिपोर्ट में एकत्र नमूनों की सटीक जानकारी हासिल करने के लिए एक नई तकनीक पर आधारित बारकोडिंग सॉफ्टवेयर “Trakea” का अनावरण किया है। इसी के साथ हरियाणा इस अनूठी बारकोडिंग प्रणाली की शुरुआत करने वाला देश का पहला राज्य बन गया हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मधुबन की फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में Trakea बारकोडिंग प्रणाली का अनावरण किया।
पुलिस के अनुसार, Trakea सॉफ्टवेयर अपराध स्थल से एकत्र किए गए नमूनों की सटीक और फोरेंसिक विश्लेषण रिपोर्ट सुनिश्चित करता है, जो कि पुलिस बल द्वारा दशकों से इस्तेमाल किए जा रहे पारंपरिक तरीकों से बिलकुल अलग है। इस सॉफ्टवेयर को इंजीनियर अमित मिश्रा द्वारा विकसित किया गया हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- हरियाणा के राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस



475 वर्ष पुराना वसई कैथेड्रल को यूनेस्को...
UGC ने पूरे भारत में 32 फर्जी यूनिवर्सिट...
राष्ट्रपति भवन में लुटियंस की जगह लगाई ग...

