हरियाणा सरकार ने ‘ई-अधिगम (e-Adhigam)’ योजना शुरू की है, जिसके तहत लगभग 3 लाख छात्रों को उनकी ऑनलाइन शिक्षा में सहायता के लिए टैबलेट कंप्यूटर प्रदान किये जायेंगे। राज्य सरकार ने पांच लाख छात्रों को गैजेट उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘एडवांस डिजिटल हरियाणा इनिशिएटिव ऑफ़ गवर्नमेंट विद एडॉप्टिव मॉड्यूल (Advance Digital Haryana Initiative of Government with Adaptive Modules – Adigham)’ योजना का शुभारंभ किया।
योजना के बारे में (About the Scheme)
रिपोर्टों के अनुसार, हरियाणा के सरकारी स्कूलों के कक्षा 11वीं के छात्रों को टैबलेट दिए जायेंगे। प्राप्तकर्ता की सूची में सिर्फ़ वे छात्र शामिल होंगे जिन्होंने हाई स्कूल (कक्षा 10) की बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद 11वीं में दाख़िला लिया है। यह डिवाइस पर्सनलाइज्ड और एडॉप्टिव लर्निंग सॉफ्टवेयर के साथ प्री-लोडेड कंटेंट और 2GB फ्री डेटा के साथ आते हैं। टैबलेट आज के दौर की नई कक्षा है और ‘ई-पुस्तकों (e-books)’ के माध्यम से यह एक पूर्ण कक्षा (full-fledged classroom) के रूप में तैयार हो गया है।
AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…