Categories: Sports

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का घोषणा, इंग्लैंड के इस युवा बल्लेबाज ने जीता पुरस्कार

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 11 जनवरी को दिसंबर 2022 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड की घोषणा किया है, जिसमें इंग्लैंड के उभरते स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) एवं ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner) को क्रमशः ‘आईसीसी मेन्स एंड विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड’ दिया है। दिसंबर 2022 के मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के दौड़ में दो अन्य दावेदारों में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड थे जिनको पीछे छोड़कर ब्रूक ने अवार्ड प्राप्त किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हैरी ब्रूक का प्रदर्शन

 

23 वर्षीय ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ संपन्न हुई टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों में 468 रन बनाये। इंग्लैंड ने यह सीरीज 3-0 से जीती जिसमें ब्रूक ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

एशले गार्डनर का प्रदर्शन

 

दिसंबर 2022 में भारत के विरुद्ध श्रृंखला में अपने शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन के बाद गार्डनर ने यह अवार्ड जीता। उन्होंने इंग्लैंड के चार्ली डीन (Charlie Dean) और न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स (Suzie Bates) को पीछे छोड़ते हुए यह अवार्ड प्राप्त किया।

 

माह     

विमेंस विनर

मेंस विनर

अक्टूबर

निदा डार (पाकिस्तान)

विराट कोहली (भारत)

नवम्बर

सिदरा अमीन (पाकिस्तान)

जोस बटलर (इंग्लैंड)

दिसम्बर

एशले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)

हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)

 

आईसीसी अवार्ड्स ऑफ द ईयर

 

आईसीसी अवार्ड्स ऑफ द ईयर की शुरुआत वर्ष 2004 से की गई। जिसमें आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए प्रतिष्ठित सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी और आईसीसी वीमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए राचेल हेहोए फ्लिंट ट्रॉफी (Rachael Heyhoe Flint Trophy) दिया जाता है।

Find More Sports News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

पार्थनिल घोष बने HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ

भारत के बीमा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन के तहत HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस…

1 hour ago

ऑस्कर 2026: किन फिल्मों और कलाकारों को मिल सकता है बड़ा सम्मान?

98th Academy Awards का आयोजन 15 मार्च 2026 को डॉल्बी थिएटर, लॉस एंजिल्स में किया…

2 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in Agri-Food Systems’ वैश्विक सम्मेलन को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित कृषि-खाद्य प्रणालियों में…

17 hours ago

World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है सेहत के लिए जरूरी?

World Sleep Day 2026: शरीर की क्रियाओं का नींद सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बगैर…

18 hours ago

लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि महिलाओं के खातों में भेजी गई, जानें इस योजना के बारे में

मध्य प्रदेश सरकार ने 13 मार्च 2026 को लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी…

19 hours ago

BIM10 टूर्नामेंट विवाद: तीन खिलाड़ियों को किया गया सस्पेंड

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान भ्रष्टाचार के…

20 hours ago