Categories: National

नीति आयोग ने हरिद्वार को भारत का सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिला घोषित किया

नीति आयोग ने हरिद्वार जिले को आधारभूत अवसंरचना थीम में देश के 112 आकांक्षी जिलों में प्रथम घोषित किया है। नीति आयोग की तरफ से जारी जून की रैंकिंग में देश के 112 आकांक्षी जिलों में आधारभूत अवसंरचना के क्षेत्र में हरिद्वार जिले ने पहला स्थान हासिल किया। नीति आयोग की तरफ से हर महीने आकांक्षी जिलों की स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, आधारभूत अवसंरचना एवं वित्तीय समावेशन एवं कौशल थीम पर रैंकिंग की जाती है। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams 


सभी सेक्टर में प्रथम आने पर पुरस्कार स्वरूप 10 करोड़ रुपये दिए जाने का प्रविधान है। आकांक्षी जिला हरिद्वार को इससे पहले दो बार प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। 2019 फरवरी में कृषि एवं जल संसाधन थीम पर जिले को प्रथम पुरस्कार स्वरूप तीन करोड़ रुपये मिले थे, वहीं 2019 जुलाई में सभी सेक्टरों में प्रथम स्थान आने पर 10 करोड़ रुपये का इनाम मिला था।

नीति आयोग की ओर से आकांक्षी जिला हरिद्वार को आधारभूत अवसंरचना सेक्टर में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुरस्कार स्वरूप जिले को तीन करोड़ की धनराशि मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2018 में देश के 112 सबसे कम विकसित जिलों को जल्द और प्रभावी ढंग से विकास की दौड़ में आगे लाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी थी। हरिद्वार की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को दी गई थी।

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

व्यापार सूचकांकों का आधार वर्ष बदलकर 2022-23 किया गया

भारत सरकार ने भारत के मर्चेंडाइज ट्रेड इंडेक्स (Merchandise Trade Indices) का आधार वर्ष 2012-13…

1 day ago

कौन हैं आशा शर्मा? जो संभालेंगी Microsoft Gaming की कमान

माइक्रोसॉफ्ट ने 2026 में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के तहत भारतीय मूल की अधिकारी आशा…

1 day ago

हरशरण कौर त्रेहन PSPCL की पहली महिला डायरेक्टर (कमर्शियल) बनीं

हरशरण कौर त्रेहन को पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) में निदेशक (वाणिज्यिक) नियुक्त किया…

1 day ago

रेलवे हुआ स्मार्ट! शिकायत निवारण और भीड़ प्रबंधन के लिए एआई-सक्षम ऐप्स की शुरुआत

भारतीय रेलवे ने शिकायत निवारण, टिकट कन्फर्मेशन की भविष्यवाणी, हाउसकीपिंग सेवाओं और भीड़ प्रबंधन को…

1 day ago

मेड इन इंडिया: नड्डा ने कसौली सेंटर में स्वदेशी टीडी वैक्सीन लॉन्च की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट में देश…

1 day ago