Categories: National

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वाराणसी में सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन किया

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वाराणसी के रविदास घाट पर रविवार को गेल के फ्लोटिंग सीएनजी और मोबाइल रि-फ्यूलिंग यूनिट (एमआरयू) स्‍टेशन का शुभारंभ किया। करीब 18 करोड़ की लागत से विकसित इस सीएनजी स्‍टेशन को गंगा में एक से दूसरे स्‍थान पर स्‍थानांतरित किया जा सकेगा।

इससे गंगा में संचालित होने वाली नौकाओं को सीएनजी के लिए दूर जाने की समस्‍या से छुटकारा मिलेगा। रविदास घाट के नए स्‍टेशन में सीएनजी नमो घाट से कैस्‍केड से भर कर पहुंचाई जाएगी। इसकी क्षमता चार हजार किलोग्राम प्रतिदिन है, जिससे 300 से 400 नौकाओं के लिए सीएनजी की डिमांड पूरी हो सकेगी।

 

अक्षय ऊर्जा समाधान की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम

रविदास घाट पर आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पर्यावरणीय चुनौतियों और स्‍वच्‍छ अक्षय स्रोतों में बदलाव की आवश्‍यकता से जूझ रहे विश्‍व में वाराणसी का सचल सीएनजी स्‍टेशन अक्षय ऊर्जा समाधान की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है। उद्‌घाटन के मौके पर गेल के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संदीप गुप्‍ता, निदेशक (मानव संसाधन) आयुष गुप्‍ता व निदेशक (विपणन) संजय कुमार मौजूद रहे।

 

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

वाराणसी केंद्र गेल का पहला ‘ऑल गर्ल्‍स’ केंद्र है जहां उत्तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 60 छात्राओं को इंजिनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए कोचिंग उपलब्‍ध कराई जा रही है।

 

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago