रक्षा मंत्रालय ने 156 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए निविदा जारी की

भारत की डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को रक्षा मंत्रालय की ओर से 156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर का ऑर्डर मिला है। एचएएल द्वारा रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा गया कि कंपनी को रक्षा मंत्रालय की ओर से 156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरपीएफ) मिला है। 156 में से 90 हेलीकॉप्टर भारतीय सेना और 66 हेलीकॉप्टर भारतीय वायु सेना के लिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह नया ऑर्डर HAL में सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है और कथित तौर पर इसकी कीमत 50,000 करोड़ रुपये है।

इंडियन आर्मी को 90, एयर फोर्स को 66 हेलीकॉप्‍टर

156 लाइट कॉम्‍बैट हेलीकॉप्‍टर्स में से 90 हेलीकॉप्टर थल सेना को मिलेंगे, जबकि 66 हेलीकाप्टर्स वायु सेना को मिलेंगे। लाइट कॉम्‍बैट हेलीकॉप्‍टर (LCH) को प्रचंड नाम से भी जाना जाता है, जो हवा से हवा और हवा से जमीन में मिसाइलें दागने में माहिर है। ये लड़ाकू हेलीकॉप्‍टर्स देश की सेना की ताकत और ज्‍यादा बढ़ाएंगे।

5,000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान में सक्षम

इन हल्‍के लड़ाकू विमानों को प्रचंड भी कहा जाता है. ये प्रचंड 5,000 मीटर यानी करीब 16,400 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने वाला दुनिया का एकमाऋ हेलीकॉप्‍टर है। ये हवा से जमीन और हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को दागने में सक्षम है। खासकर सियाचिन ग्लेशियर और पूर्वी लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इसे तैनात किया जा सकता है। इंडियन आर्मी की ताकत बढ़ाने में इसकी बड़ी भूमिका होगी।

तेजी से बढ़ रही डिफेंस इंडस्ट्री

हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच एडवांस जीई इंजन बनाने को लेकर समझौता हुआ है। ये इंजन एचएएल की ओर से बनाए जाएंगे। भारत में डिफेंस इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रही है। एक अन्य सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की ऑर्डर बुक 75,934 करोड़ रुपये की है। एलएंडटी, जो कि डिफेंस क्षेत्र में भी कारोबार करती है, उसकी ऑर्डर बुक 94,000 करोड़ रुपये की है।

 

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

6 mins ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

46 mins ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

1 hour ago

PM मुद्रा योजना ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को शसक्त बनाने के 11 वर्ष पूरे किये

भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 11 सफल वर्ष मना रहा है। यह एक प्रमुख…

1 hour ago

पायल नाग का कमाल: दिव्यांगता को हराकर जीता तीरंदाजी खिताब

खेल जगत की हाल की एक प्रेरणादायक खबर में, ओडिशा की 18 वर्षीय पायल नाग…

2 hours ago

रूस और चीन ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के UN प्रस्ताव को वीटो किया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस और चीन ने उस प्रस्ताव को वीटो कर दिया,…

2 hours ago