केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लॉन्च किया ‘हज सुविधा एप’

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हज तीर्थ यात्रियों के लिए हज सुविधा एप लॉन्च किया। साथ ही हज गाइड 2024 भी जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों के लिए हज यात्रा को सुचारु और सुविधाजनक बनाने के लिए एनडीए सरकार के विभिन्न मंत्रालयों ने समन्वित प्रयास किए हैं।

मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि हाजियों के लिए सुविधाएं प्रदान करना सिर्फ अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी नहीं है। मोदी सरकार ने हाजियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि बिना पुरुष साथी के हज यात्रा के लिए 5,000 से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है। पिछले साल बिना पुरुष साथी के यानी अकेले हज यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या 4,300 थी, जो इस साल बढ़कर 5,160 हो गई है।

 

हज सुविधा मोबाइल एप

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हज सुविधा मोबाइल एप किसी भी जरूरत के समय अधिकारियों को हाजियों की वर्तमान स्थान के बारे में जानकारी देगा। यह एप हाजियों को जरूरत के समय निकटतम स्वास्थ्य सुविधाओं का पता लगाने में भी मदद करेगा।

 

10 भाषाओं में ‘हज गाइड’ उपलब्ध

विविधता को ध्यान में रखते हुए ‘हज गाइड’ हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, कन्नड़, बांग्ला समेत कुल 10 भाषाओं में उपलब्ध है। हाजियों की सुविधा के लिए भारत में पहली बार ‘हज सुविधा एप’ को लॉन्च किया गया है। यह एप सुरक्षा, सुविधा और सेवा की दृष्टि से अनूठा एवं प्रभावी है। इसमें किसी भी आपातकाल जैसी परिस्थिति में हेल्प डेस्क अथवा कंट्रोल रूम से सीधा संवाद, महत्वपूर्ण दस्तावेजों को प्राप्त करने की तारीख की जानकारी, ट्रैकिंग सिस्टम, सामान की सुरक्षा, सेहत एवं सुरक्षा से संबंधित सहायता सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस 6 अप्रैल को मनाया गया

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) हर साल 6 अप्रैल को दुनिया…

57 mins ago

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago