Categories: Economy

GST कलेक्शन दिसंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपये हुआ

देश में माल एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह दिसंबर महीने के दौरान राजस्व पिछले वर्ष के समान महीने में जीएसटी राजस्व की तुलना में 15 प्रतिशत और नवंबर 2022 की तुलना में 2.5 प्रतिशत अधिक रहा है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘दिसंबर 2022 के दौरान एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,49,507 करोड़ रुपये है। पिछले महीने नवंबर 2022 में सकल जीएसटी संग्रह 1.46 लाख करोड़ रुपये और दिसंबर 2021 में 1.3 लाख करोड़ रुपये था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

वित्त मंत्रालय ने रविवार को ट्वीट कर जानकारी दी है की यह लगातार 10वां महीना है जब माल एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। वित्त मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर, 2022 के दौरान संग्रहित सकल जीएसटी राजस्व 1,49,507 करोड़ रुपये का रहा है जिसमें से सीजीएसटी 26,711 करोड़ रुपये है, एसजीएसटी 33,357 करोड़ रुपये है, आईजीएसटी 78,434 करोड़ रुपये और उपकर 11,005 करोड़ रुपये है।

 

वित्त मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी में 36,669 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 31,094 करोड़ रुपये का निपटान किया है। दिसंबर, 2022 के महीने के दौरान नियमित निपटान के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 63,380 करोड़ रुपये तथा एसजीएसटी के लिए 64,451 करोड़ रुपये रहा है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

मार्च 2026 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30.5 बिलियन डॉलर घटा: कारण और प्रभाव

मार्च 2026 में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट देखने को मिली, और…

38 mins ago

INS तारागिरी कमीशन हुआ – इस युद्धपोत को क्या बात खास बनाती है?

भारत की समुद्री सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए, भारतीय नौसेना ने 3 अप्रैल,…

2 hours ago

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

16 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

18 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

18 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

19 hours ago