Categories: Miscellaneous

अमित शाह ने कर्नाटक के मांड्या में मेगा डेयरी का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के मांड्या में 260 करोड़ रुपये की लागत वाली मेगा डेयरी का उद्घाटन किया। गेज्‍जेलागेरे स्थित मांड्या मिल्क यूनियन मनमुल डेयरी की क्षमता 14 लाख लीटर दूध प्रसंस्‍कृत करने की है। इस डेयरी में 30 टन दूध पाउडर उत्‍पादन करने का संयंत्र भी स्‍थापित किया गया है। डेयरी की पै‍किंग यूनिट छह लाख लीटर दूध प्रतिदिन पैक कर सकती है। यह कर्नाटक की दूसरी सबसे बड़ी दुग्‍ध प्रसंस्‍करण इकाई है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई, केन्‍द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा और अन्‍य गण्‍यमान्‍य व्‍यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान श्री शाह 33 लाख किसानों और महिला शक्ति समूहों को 24 हजार करोड़ रुपये के ब्‍याज मुक्‍त ऋण वितरित करेंगे। वे सहकारिता क्षेत्र में किसानों के लिए यशस्विनी स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना की भी शुरूआत करेंगे। इस योजना के तहत 20 लाख किसानों को पंजीकृत किया गया है।

 

अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक में 1975 में प्रतिदिन 66000 किलो दूध प्रोसेसिंग किया जाता था और आज प्रतिदिन 82 लाख किलो मिल्क प्रोसेस किया जाता है और कुल टर्नओवर का 80% किसान के हाथ में जाता है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि गुजरात में श्वेत क्रांति ने किसानों की किस्मत बदल दी है और अमूल के माध्यम से लगभग 36 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में सालाना 60 हज़ार करोड़ रुपये जाते हैं।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 days ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago