Home   »   GSAT-18 सफलतापूर्वक प्रक्षेपित

GSAT-18 सफलतापूर्वक प्रक्षेपित

GSAT-18 सफलतापूर्वक प्रक्षेपित |_3.1

भारत के आधुनिक संचार उपग्रह GSAT-18 को एरियनस्पेस राकेट द्वारा फ्रेंच गुयाना के कोरु में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया. GSAT-18 का निर्माण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा देश के लिए और बेहतर संचार सेवाएँ प्रदान करने के उददेश्य से किया गया है. 3404 किग्रा वजनी, 48 ट्रांसपोंडरों वाला यह भारत का आधुनिक संचार उपग्रह है जो 15 साल तक अंतरिक्ष में काम करने में सक्षम है. वर्तमान में अंतरिक्ष में इसरो के 14 संचार उपग्रह काम कर रहे हैं.

अब इस ख़बर से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
1. इसरो का विस्तृत अर्थ बताइए ?
2. GSAT-18 का प्रक्षेपण करने वाले राकेट का नाम बताइए ? यह राकेट किस क्षेत्र का है ?
3. वर्तमान में इसरो के चेयरमैन वैज्ञानिक का नाम बताइए ?


उत्तर

1. इसरो – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
2. एरियनस्पेस, यह एक यूरोपीय राकेट है.
3. एस. किरण कुमार


स्रोत – दि हिन्दू

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *