Categories: Agreements

जीआरएसई ने समुद्री डीजल इंजनों के निर्माण के लिए रोल्स रॉयस सॉल्यूशंस के साथ अधिनियम पर हस्ताक्षर किए

रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उद्यम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) ने समुद्री डीजल इंजन बनाने के लिए जर्मनी की रोल्स रॉयस सॉल्यूशंस के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू के तहत जीआरएसई के रांची स्थित संयंत्र में समुद्री डीजल इंजन बनाए जाएंगे। एमओयू पर हस्ताक्षर के समय भारतीय नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल संदीप नैथानी भी मौजूद थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

जीआरएसई के अधिकारी ने एक बयान में कहा कि यह एमओयू समुद्री डीजल इंजन बनाने के लिए प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण, पेंटिंग, कलपुर्जे लेने और बिक्री के बाद सेवा से संबंधित है। इसे जीआरएसई के रांची स्थित डीजल इंजन संयंत्र में असेंबल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय कलपुर्जा विनिर्माताओं को विशेष लाभ होगा। समझौते के तहत एमटीयू एस4000 समुद्री इंजनों को बनाया जाएगा। तीव्र गति वाले गश्ती जहाजों, इंटरसेप्टर नौकाओं और तीव्रगामी पोतों में इस्तेमाल होने वाले इन इंजनों को फिलहाल आयात किया जाता है।

Find More News Related to Agreements

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

50 mins ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

1 hour ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

1 hour ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

5 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

5 hours ago

IAS चंचल कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…

5 hours ago