Categories: Uncategorized

यूपी सरकार ने गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए भूजल अधिनियम-2020 को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने भूजल अधिनियम-2020 को अपनी स्वीकृति दे दी है। भूजल अधिनियम -2020 को मंजूरी राज्य में गिरते भूजल स्तर को सुधारने के उद्देश्य से दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल ने राज्य में भूजल अधिनियम -2020 को मंजूरी प्रदान की।

भूजल अधिनियम -2020 की कुछ प्रमुख विशेषताएं:

भूजल अधिनियम -2020 लागू होने के बाद:-
  • पंजीकरण कराने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी।
  • सबमर्सिबल पंप लगाने से पहले पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।
  • घरेलू उपयोगकर्ताओं और किसानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • सभी निजी, सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के लिए वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित करना अनिवार्य हो जाएगा।
  • बोरिंग कंपनियों के लिए पंजीकरण के साथ हर तीन महीने में नई जानकारी देना अनिवार्य हो जाएगा।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए सजा और जुर्माना:
  • यदि कोई व्यक्ति पहली बार भूजल स्तर को प्रदूषित करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे 6 महीने से 1 साल तक की सजा के साथ 2 लाख से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना देना होगा।
  • यदि कोई व्यक्ति दूसरी बार पकड़ा जाता है, तो उसे 2 से लेकर 5 साल तक की सजा के साथ 5 लाख से 10 लाख रुपये तक का जुर्माना देना होगा।
  • यदि कोई व्यक्ति तीसरी बार पकड़ा जाता है तो उस व्यक्ति को 5 साल से 7 साल तक की सजा के साथ 10 लाख से 20 लाख रुपये तक के जुर्माना देना होगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

केन्‍या के Sebastian Sawe ने 2 घंटे के अंदर पूरी की मैरानथन, बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

केन्‍या के सेबास्टियन सावे (Sebastian Sawe) ने लंदन मैराथन में इतिहास रच दिया। सावे दुनिया…

9 mins ago

ISSF Junior World Cup 2026: अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर भारतीय निशानेबाज़

भारतीय निशानेबाजों ने काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2026 में 16 पदक जीतकर…

38 mins ago

स्काईरूट एयरोस्पेस का ‘विक्रम-1’ भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के नए युग का संकेत

भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया, जब Skyroot…

3 hours ago

सन फार्मा का बड़ा विदेशी अधिग्रहण प्रयास: 11.75 अरब डॉलर में ऑर्गेनॉन को खरीदने की तैयारी

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज़ ने अमेरिका स्थित Organon & Co. को $11.75 बिलियन में, पूरी तरह…

4 hours ago

जस्टिस लीसा गिल बनीं आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस

न्यायमूर्ति लीसा गिल ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप…

4 hours ago

भारत ने जैव विविधता परियोजना हेतु यूएनडीपी और ग्लोबल एनवायरनमेंट फैसिलिटी के साथ साझेदारी की

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) और राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) ने एक…

5 hours ago