Categories: Sci-Tech

पाषाण युग से सूरज का चक्कर लगा रहा धूमकेतु

आसमान में जल्द ही एक धूमकेतु देखने को मिलेगा। इस धूमकेतु की खासियत है कि ये 50 हजार साल में पहली बार पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। पृथ्वी के करीब आने के बाद यह धूमकेतु हमें चमकता हुआ दिखेगा। 2 मार्च 2022 को इस धूमकेतु को खगोलविदों ने खोजा था। कैलिफोर्निया में ज़्विकी ट्रांसिएंट फैसिलिटी के वाइड फील्ड सर्वे कैमरा के जरिए इसे खोजा गया था। खगोलविदों के मुताबिक 12 जनवरी को यह सूर्य के सबसे करीब होगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस धूमकेतु को ग्रीन कॉमेट कहा जा रहा है। लेकिन इसका ऑफिशियल नाम C/2022 E3 है। यह धूमकेतु एक तरह से सूर्य का चक्कर लगा रहा है। हमारे सौर मंडल के बाहर काइपर बेल्ट से भी आगे के अंतरिक्ष से घूम कर यह वापस आया है। इसी कारण इसे पृथ्वी के करीब आने में इतना लंबा समय लगा है। आखिरी बार ये 50 हजार साल पहले पुरा पाषाण काल के दौरान हमारे सौर मंडल में आया था। अर्थ स्काई के मुताबिक 12 जनवरी को मध्यरात्रि से ठीक पहले टेलीस्कोप और दूरबीन का उपयोग कर यह दिखाई दे सकता है।

 

इस बर्फीले आकाशीय पिंड की चमक सूर्य के करीब आने के बाद लगातार बढ़ती जा रही है। अर्थस्काई के मुताबिक 1 फरवरी से 2 फरवरी के बीच यह पृथ्वी के सबसे करीब आ जाएगा। इस दौरान पृथ्वी और कॉमेट के बीच 4.2 करोड़ किमी की दूरी होगी। आसमान में यह धूमकेतु पोलारिस (Polaris) नाम के सितारे के पास शाम की शुरुआत में दिखाई देना चाहिए। नासा के अनुसार यह धूमकेतु उत्तरी गोलार्ध में सुबह-सुबह टेलीस्कोप के जरिए लगभग पूरी जनवरी देखा जा सकता है। दक्षिणी गोलार्ध में फरवरी की शुरुआत में यह दिखाई देना चाहिए। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आने वाले हफ्तों में इसकी चमक कितनी बढ़ेगी। जनवरी के अंत में यह सीधी आंख से भी दिखाई देगा।

 

धूमकेतु क्या है?

 

धूमकेतु बर्फ और धूल से बने पिंड होते हैं। जब सूर्य की गर्मी इस पर पड़ती है तो यह सीधे गैस में बदल जाता है, जिससे इसकी एक पूछ दिखती है। यह धूमकेतु हरे रंग का चमकता दिखेगा।

 

More Sci-Tech News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago