Categories: Current AffairsSports

वेस्टइंडीज क्रिकेटर पर मैच फिक्सिंग के चलते लगा 5 साल का बैन

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेवोन थॉमस पर आईसीसी ने मैच फिक्सिंग के लिए पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया। दुबई स्थित आईसीसी ने कहा कि थॉमस ने ‘श्रीलंका क्रिकेट, अमीरात क्रिकेट बोर्ड और कैरेबियाई प्रीमियर लीग की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के सात मामलों का उल्लंघन करने’ की बात स्वीकार की है। ये उल्लंघन खेलों के परिणाम को फिक्स करने और सबूतों को छिपाने, छेड़छाड़ करने या नष्ट करने के माध्यम से जांच में बाधा डालने के प्रयास से संबंधित हैं।

पिछले साल से लागू होगा बैन डेवोन थॉमस पर प्रतिबंध पिछले साल 23 मई से लागू होगा जिस दिन उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। प्रतिबंध के अंतिम 18 महीने निलंबित होंगे। आईसीसी के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने कहा कि यह प्रतिबंध उचित है और इससे खिलाड़ियों और भ्रष्टाचारियों को एक कड़ा संदेश जाना चाहिए कि हमारे खेल को भ्रष्ट करने के प्रयासों से सख्ती से निपटा जाएगा।

 

थॉमस का इंटरनेशनल करियर

बल्लेबाज डेवोन थॉमन ने साल 2009 में वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू किया था। 2022 में उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। वह 2011 वर्ल्ड कप में भी वेस्टइंडीज का टीम का हिस्सा थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें एक टेस्ट, 21 वनडे और 12 टी20 मैच खेलने का मौका मिला। इसमें उनके नाम क्रमश: 31, 238 और 51 रन हैं। गेंदबाजी में उनके नाम चार इंटरनेशनल विकेट भी हैं। डेवोन थॉमस ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2022 में खेला था।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago