Categories: Economy

NTPC ने 1487 करोड़ रुपए का भुगतान केंद्र सरकार को किया

NTPC ने केंद्र सरकार को डिविडेंड का भुगतान किया है। NTPC ने केंद्र सरकार के खजाने में करोड़ो रुपए का डिविडेंड जारी किया है। कंपनी ने 1487 करोड़ रुपए का भुगतान केंद्र सरकार को किया है। बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में दो पीएसयू कंपनियों ने केंद्र सरकार को 2642 करोड़ रुपए के डिविडेंड का भुगतान किया था। ये दोनों कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) थीं।

बता दें कि एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी पावर सेक्टर की सरकारी कंपनी है। कंपनी के पास 73824 मेगावॉट की इंस्टॉल कैपिसिटी है। इसमें ज्वाइंट वेंचर्स भी शामिल हैं। कंपनी की योजना 2032 तक 130 गीगाबाइट की कंपनी बननी की है। ये कंपनी साल 1975 में स्थापित हुई थी। कंपनी का लक्ष्य दुनिया की सबसे बड़ी पावर कंपनी बनने का है।

 

BPCL से 460 करोड़ रुपए की डिविडेंड इनकम

11 सितंबर को केंद्र सरकार से देश की दो बड़ी PSU कंपनियों से केंद्र सरकार को करोड़ों का डिविडेंड मिला था। भारत सरकार को IOCL से 2182 करोड़ रुपए और बीपीसीएल (BPCL) से 460 करोड़ रुपए की डिविडेंड इनकम हुई। इन दोनों कंपनियों की तरफ से भारत सरकार को कुल 2642 करोड़ रुपए की कुल डिविडेंड आय हुई है।

 

3400 करोड़ रुपये से ज्‍यादा हासिल

इससे पहले जुलाई महीने में भी भारत सरकार को 2 कंपनियों से डिविडेंड की कमाई हुई थी। इसमें राष्ट्रीय निवेश और बुनियादी ढांचा कोष लिमिटेड (NIIF) और ECGC शामिल हैं। इन दोनों से सरकार को डिवडेंड किस्तों के रूप में 3400 करोड़ रुपये से ज्‍यादा हासिल हुए हैं। सरकार चालू वित्त वर्ष में अब तक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से लाभांश के तौर पर 5,200 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

 

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago