Categories: Sci-Tech

भूकंप आने से पहले मिल जाएगी चेतावनी, Google ने लॉन्‍च की सर्विस

दिग्‍गज टेक्‍नोलॉजी कंपनी गूगल ने भारत में भूकंप चेतावनी प्रणाली शुरू की है। यह सर्विस एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स को मिलेगी। इसमें भूकंप आते ही लोगों को अलर्ट किया जाएगा। इसके जरिये लोगों को सुरक्षित भागने में मदद म‍िलेगी। भूकंप दुनिया में सबसे आम प्राकृतिक आपदाओं में से एक है। प्रारंभिक चेतावनी मिलने से लोग खुद को और अपने प्रियजनों को समय से सुरक्षित निकालने में सफल होंगे। इसे काफी महत्‍वपूर्ण बताया जा रहा है।

भारत में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) के परामर्श से यह प्रणाली शुरू की गई है। भूकंप का पता और अनुमान लगाने के लिए एंड्रॉइड स्मार्टफोन में सेंसर का उपयोग किया गया है। हरेक एंड्रॉइड स्मार्टफोन छोटे एक्सेलेरोमीटर से लैस होता है जो मिनी सीस्मोमीटर के रूप में काम कर सकता है। जब फोन को प्लग इन करके चार्ज किया जाता है तो यह भूकंप की शुरुआत का पता लगा सकता है।

 

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने कहा, (NDMA) और नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर (NSC) के परामर्श के साथ आज हम भारत में एंड्रॉइड भूकंप अलर्ट प्रणाली पेश कर रहे हैं। इसके जरिये हमारी कोशिश एंड्रॉइड यूजरों को उनके क्षेत्र में भूकंप आने की स्वचालित शुरुआती चेतावनी देना है।

 

एंड्रॉइड-5 और उसके बाद के संस्करणों में उपलब्ध

कंपनी के अनुसार, यह सेवा आने वाले सप्ताह में एंड्रॉइड-5 और उसके बाद के संस्करणों में उपलब्ध होगी। यह प्रणाली एंड्रॉइड स्मार्टफोन में मौजूद छोटे ‘एक्सेलेरोमीटर’ की मदद लेती है जो मिनी सीस्मोमीटर (भूकम्पमापी) के रूप में काम कर सकता है।

 

More Sci-Tech News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago