Categories: Uncategorized

केंद्र सरकार ने तीन इकोनॉमिस्ट को नियुक्त किया रिज़र्व बैंक की MPC का नया सदस्य

 

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छह सदस्यीय दर-निर्धारण मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) में तीन प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों को सदस्य के रूप में नियुक्ति की है। सरकार ने एमपीसी के इन तीन नए सदस्यों के चयन के लिए एक समिति गठित की थी। एमपीसी के लिए गठित इस चयन समिति की अध्यक्षता आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज ने की थी।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

नए सदस्य के बारे में:

  • प्रो. आशिमा गोयल, मुंबई स्थित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंटल रिसर्च में प्रोफेसर हैं.
  • जयंत आर वर्मा, अहमदाबाद में भारतीय प्रबंधन संस्थान में प्रोफेसर है.
  • डॉ. शशांक भिडे, कृषि अर्थशास्त्री और नई दिल्ली के नेशनल काउंसिल ऑफ़ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च के वरिष्ठ सलाहकार है.

मौद्रिक नीति समिति के बारे में

  • RBI की MPC समिति में छह सदस्य होते हैं, जिसमें तीन भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी और अन्य तीन  बाहरी सदस्य होते है, जिन्हें भारत सरकार द्वारा नामित किया जाता हैं।
  • आरबीआई की ओर से तीन सदस्य डॉ. मृदुल के सग्गर, डॉ. माइकल देवव्रत पात्रा और श्री शक्तिकांत दास हैं।
  • RBI का गवर्नर MPC का पदेन अध्यक्ष होता है।
  • ये पिछले तीन बाहरी एमपीसी सदस्यों, चेतन घाटे, रवींद्र ढोलकिया और पामी दुआ की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल अगस्त 2020 में अंतिम पॉलिसी बैठक के साथ समाप्त हो गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

Find More Banking News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

6 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

7 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

7 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

8 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

8 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

9 hours ago