Categories: Uncategorized

केंद्र सरकार और AIIB ने पश्चिम बंगाल में सिंचाई सेवाओं में सुधार के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर

भारत सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) द्वारा 145 मिलियन अमेरिकी डॉलर की परियोजना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल में दामोदर घाटी कमान क्षेत्र (DVCA) में सिंचाई सेवाओं और बाढ़ प्रबंधन में सुधार करना है। इसमें विवेकशील संपत्ति प्रबंधन के साथ-साथ एक आधुनिक प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) को शुरू करना भी शामिल होगी।
पश्चिम बंगाल प्रमुख सिंचाई और बाढ़ प्रबंधन परियोजना से सतह और भूजल के उपयोग को अनुकूलित करके लगभग 2.7 मिलियन किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। यह बुनियादी ढांचे के पुनर्वास और आधुनिकीकरण के माध्यम से सिंचाई दक्षता में सुधार के द्वारा प्राप्त किया जाएगा। यह कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आय बढ़ाने के लिए बाढ़ प्रबंधन को भी मजबूत देगा। इस प्रकार, यह निवेश किसानों की आजीविका में सुधार लाने और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर बल देगा।
यह परियोजना कुल 413.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर की है, जो AIIB (145 मिलियन अमेरिकी डॉलर), पश्चिम बंगाल सरकार (123.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर) और इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (IBRD) (145 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के बीच सह-वित्तपोषित है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी; राज्यपाल: जगदीप धनखड़.
  • एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के अध्यक्ष: जिन लिकुन.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

5 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

6 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

9 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

9 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

10 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

10 hours ago