भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने पुष्टि की कि 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गोवा में किया जाएगा। गोवा की राज्य सरकार ने आईओए को अगले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को लेकर अपनी सैद्धांतिक मंजूरी से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि गोवा का प्रतिनिधिमंडल 12 अक्टूबर 2022 को गुजरात के सूरत में 36वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में आईओए का ध्वज ग्रहण कर सकता है।
गोवा को 2008 में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी सौंपी गई थी लेकिन विभिन्न कारणों से राज्य इनका आयोजन करने में असफल रहा। इस कारण आईओए को 36 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी गुजरात को सौंपनी पड़ी थी जिसने कम अवधि में इनका आयोजन करने पर सहमति जताई थी। पिछली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन केरल में 2015 में किया गया था जबकि गोवा को नवंबर 2016 में इनकी मेजबानी करनी थी।
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…
चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…