Categories: Ranks & Reports

एशियाई महाद्वीपीय शतरंज चैंपियनशिप: भारत के आर प्रज्ञानानंद और पीवी नंदीधा ने जीता खिताब

शीर्ष वरीय भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा और उनकी हमवतन पीवी नंधिधा ने यहां एशियाई महाद्वीपीय शतरंज टूर्नामेंट में क्रमश: ओपन और महिला वर्ग के खिताब जीते। प्रज्ञानानंदा नौवें और अंतिम दौर में हमवतन बी अधिबान से 63 चाल में ड्रॉ खेलकर सात अंक के साथ शीर्ष रहे। चेन्नई के 17 साल के प्रज्ञानानंदा ने अंतिम दौर से पहले अन्य खिलाड़ियों पर आधे अंक की बढ़त बना रखी थी। उन्होंने अंतिम दौर में अनुभवी अधिबान से ड्रॉ खेलकर खिताब अपने नाम किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस जीत के साथ प्रज्ञानानंदा ने अगले फिडे विश्व कप मे भी जगह बना ली। अंतिम दौर में एसएल नारायणन, हर्ष भारतकोटि, कार्तिक वेंकटरमन और एस वोखिदोव के पास अंतिम दौर में खिताब जीतने का मौका था लेकिन अपनी अपनी बाजी ड्रॉ खेलकर ये इस मौके से चूक गए। ग्रैंडमास्टर एसपी सेतुरमन ने 41 चाल में अंतरराष्ट्रीय मास्टर कोस्तव चटर्जी को हराकर पांच अन्य खिलाड़ियों के समान 6.5 अंक हासिल किए। हर्ष ने बेहतर टाईब्रेक स्कोर के कारण दूसरा स्थान हासिल किया जबकि अधिबान तीसरे स्थान पर रहे। नारायणन, वोखिदोव, सेतुरमन और वेंकटरमन ने क्रमश: चौथे से सातवां स्थान हासिल किया।

Find More Ranks and Reports Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago