Categories: Sports

गैरी बैलेंस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England cricket team) के पूर्व क्रिकेटर गैरी बैलेंस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। बैलेंस ने हाल ही में अपने मूल देश जिम्बाब्वे के साथ अपने करियर को फिर से शुरू किया था। बैलेंस ने साल 2014 और साल 2017 के बीच इंग्लैंड के लिए 23 टेस्ट मैचों में चार शतक बनाए थे। उनका यह रिकॉर्ड उस अवधि में डेब्यू करने वाले कई अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले काफी शानदार था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बैलेंस दो अलग-अलग देशों की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए शतक जमाने वाले विश्व क्रिकेट के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केपलर वेसल्स यह उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर थे। बैलेंस ने नीदरलैंड के खिलाफ पिछले महीने वनडे सीरीज में नाबाद 64 रन बनाने के बाद अपने क्रिकेट करियर पर फिर से विराम लगाने का फैसला किया था।

 

बैलेंस ने 24 टेस्ट मैच में 40.31 की औसत और 47.63 की स्ट्राइक रेट से 1,653 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 156 के उच्च स्कोर के साथ 5 शतक और 7 अर्धशतक भी जमाए। 21 वनडे मैच में उन्होंने 25.22 की औसत और 71.04 की स्ट्राइक रेट से 454 रन बनाए। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 4 अर्धशतक जमाए थे। एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्होंने 30 रन बनाए थे।

 

बैलेंस ने 2014 में इंग्लैंड की ओर से अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड से 23 टेस्ट में 37.45 की औसत से 4 शतकों के सहारे 1,498 रन बनाए। उन्होंने इंग्लैंड से अपना आखिरी टेस्ट 2017 में खेला था। इंग्लैंड के लिए उन्होंने साल 2013 में अपना वनडे डेब्यू किया था और 16 मैच में 297 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए। जिम्बाब्वे के लिए उन्होंने एक टेस्ट, 5 वनडे और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला।

Find More Sports News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026: विषय, इतिहास और महत्व

हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता…

2 hours ago

NASA का ऐतिहासिक कदम: 50 वर्षों बाद मानव चंद्र मिशन की शुरुआत

नासा का आर्मिटस II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अमेरिका के फ्लोरिडा से उड़ान…

3 hours ago

समुद्री अनुसंधान को नई ताकत: ‘भावसागर केंद्र’ बना राष्ट्रीय भंडार

समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…

19 hours ago

RBI स्थापना दिवस: जानें इतिहास, कार्य और नई पहलें

1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…

19 hours ago

भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर: अमरावती में नई तकनीकी शुरुआत

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…

19 hours ago

IndiGo में बड़ा बदलाव: विलियम वॉल्श बने CEO, जानें इसका महत्व

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, IndiGo ने विमानन क्षेत्र के अनुभवी विलियम वॉल्श को अपना…

20 hours ago