Categories: Defence

गरुड़ शक्ति 2022: करावांग में भारत-इंडोनेशिया का संयुक्त अभ्यास शुरू

भारतीय विशेष बलों की एक टुकड़ी वर्तमान में इंडोनेशिया में वहां के विशेष बलों के साथ द्विपक्षीय संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास कर रही है, जिसका उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाना है। बयान के मुताबिक सांगा बुआना प्रशिक्षण क्षेत्र, करावांग, इंडोनेशिया में आयोजित द्विपक्षीय संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति’ बैनर के तहत द्विपक्षीय अभ्यासों की श्रृंखला का आठवां संस्करण है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बयान में कहा गया कि दोनों सेना के बीच आदान-प्रदान कार्यक्रमों के तहत भारतीय विशेष सैनिकों बलों की एक टुकड़ी वर्तमान में सांगा बुआना प्रशिक्षण क्षेत्र, करावांग, इंडोनेशिया में वहां के विशेष बलों के साथ एक द्विपक्षीय संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास गरुड़ शक्ति में शामिल हुई है। यह अभ्यास 21 नवंबर को शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के विशेष बलों के बीच समझ, सहयोग और अंतर परिचालन को बढ़ावा देना है।

 

बयान के अनुसार संयुक्त अभ्यास के दायरे में विशेष बलों के कौशल को उन्नत करना, हथियार, उपकरण, नवाचार, रणनीति, तकनीकी और प्रक्रियाओं पर जानकारी साझा करना शामिल है। इसके अलावा विभिन्न अभियानों से सीखे गए सबक, जंगल इलाके में विशेष बल संचालन, आतंकवादी शिविरों पर हमले और सैन्य सहयोग पर जानकारी भी साझा की जाएगी।

 

बयान के मुताबिक संयुक्त प्रशिक्षण में उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक अभ्यास, तकनीकों और प्रक्रियाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसके लिए एक व्यापक 13-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। यह अभ्यास 48 घंटे लंबे सत्यापन अभ्यास के साथ समाप्त होगा।

Find More News Related to Defence

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

7 days ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago