Categories: Defence

डीजीसीए से गरुड़ एयरोस्पेस को मिले दो प्रमाणन

ड्रोन विनिर्माता कंपनी गरुड़ एयरोस्पेस को स्वदेशी ‘किसान ड्रोन’ के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से ‘टाइप सर्टिफिकेशन’ और ‘आरपीटीओ (रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन)’ मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि किसान ड्रोन कृषि उद्देश्यों के लिए है और इसे ‘टाइप प्रमाणन’ जीए-एजी मॉडल के लिए मिला है। डीजीसीए का ‘टाइप प्रमाण’ गुणवत्ता जांच के आधार पर दिया जाता है। इसे मानवरहित यान की सख्त जांच के बाद ही जारी किया जाता है। वहीं रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन डीजीसीए द्वारा अधिकृत संगठन है जो ड्रोन नियम 2021 के नियम 34 के तहत ‘रिमोट पायलट प्रमाणपत्र’ देता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

गरुड़ एयरोस्पेस के संस्थापक अग्निश्वर जयप्रकाश ने कहा कि डीजीसीए का यह दोहरा प्रमाणन हमारी स्वदेशी, मेड इन इंडिया विनिर्माण क्षमताओं का सबूत है। हमारे पास अगले पांच महीने के भीतर 5,000 ड्रोन बनाने की मजबूत मांग आई है।किसान ड्रोन खेती से जुडे़ कई काम करने में सक्षम होता है। जैसे कीटनाशक के एक समान छिड़काव, फसलों की निगरानी, भूमि से जुड़े आंकड़े जुटाने और डेटा के संग्रह इत्यादि के काम आता है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

8 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

10 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

10 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

10 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

14 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

14 hours ago