Categories: International

सित्विनी राबुका बने फिजी के नए प्रधानमंत्री

सित्विनी राबुका को फिजी का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। बता दें कि सित्विनी राबुका ने फिजी के 12वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राबुका 2021 में गठित फिजी में एक राजनीतिक दल पीपुल्स एलायंस के नेता हैं। फिजी की सोशल डेमोक्रेटिक लिबरल पार्टी (SODELPA) ने राबुका के पीपुल्स एलायंस और नेशनल फेडरेशन पार्टी के साथ गठबंधन बनाने के लिए मतदान किया। प्रधानमंत्री के लिए गुप्त संसदीय वोट में, राबुका को 28 वोट मिले, जबकि संसद के 27 सदस्यों ने फिजी नेता वोरके बैनिमारामा के लिए मतदान किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पीएम मोदी ने दी बधाई

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिजी के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री राबुका को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैं भारत और फिजी के बीच घनिष्ठ और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

 

राबुका ने दो तख्तापलट का नेतृत्व किया

राबुका ने 1987 में सेना के प्रमुख के रूप में दो बार तख्तापलट किया था और 1999 में चुनावों में हटाए जाने से पहले 1992 में प्रधान मंत्री बने थे। 16 वर्षों में यह पहली बार है कि गठबंधन सरकार बनाने के लिए तीन दल शामिल हुए हैं। 9 लाख की आबादी वाले इस प्रशांत द्वीपीय देश में 2013 में संवैधानिक सुधार से पहले सैन्य तख्तापलट का इतिहास रहा है। फिजी में पिछले 35 साल में चार बार सैन्य तख्तापलट हो चुका है और इन तख्तापलट में राबुका तथा बैनीमरामा की प्रमुख भूमिकाएं रही हैं।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago