Categories: Summits

भारत की जी20 अध्यक्षता में पहली बैठक बेंगलुरु में शुरू

भारत की जी20 अध्यक्षता में वित्त एवं केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुखों (एफसीबीडी) की पहली बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु में चल रही है। बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचा, अवसंरचना और टिकाऊ वित्त पर सत्रों का आयोजन होगा। जी20 इंडिया के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि जी20 ‘फाइनेंस ट्रैक’ की पहली बैठक चल रही है। इसमें वैश्विक व्यापक आर्थिक मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना को आकार देने के लिहाज से ‘फाइनेंस ट्रेक’ जी20 के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस तीन दिन की बैठक से ‘फाइनेंस ट्रैक’ एजेंडा पर वार्ता की शुरुआत हुई है। बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक संयुक्त रूप से कर रहे हैं। जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की अगुवाई वाले ‘जी20 फाइनेंस ट्रैक’ में आर्थिक एवं वित्तीय मुद्दों पर गौर किया जाएगा। यह वैश्विक आर्थिक विमर्श और नीति समन्वय के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराएगा।

 

पहली बैठक बेंगलुरु में

 

वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की पहली बैठक बेंगलुरु में 23-25 फरवरी, 2023 को होगी। जी20 ‘वित्तीय और केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुखों’ की बैठक की सह-अध्यक्षता आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव अजय सेठ और रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर डॉ. माइकल डी पात्रा कर रहे हैं।

 

जी20 सदस्य राष्ट्रों और कई अन्य देशों के उनके समकक्षों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भारत ने बैठक में शामिल होने का न्योता दिया है। बेंगलुरु की बैठक में भारत की जी20 अध्यक्षता में ‘फाइनेंस ट्रैक’ एजेंडा पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

Find More News related to Summits and Conferences

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

3 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

5 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

5 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

5 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

9 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

9 hours ago