भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हिमालयी याक (Himalayan Yak) को ‘Food Animal’ के रूप में मंजूरी दे दी है। FSSAI द्वारी इसकी मंजूरी मिलने के बाद अत्यधिक ऊंचाई पर रहने वाले जानवरों की आबादी में तेजी से हो रही गिरावट को रोकने में मदद मिलेगी। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र (NRC) याक के निदेशक डा मिहिर सरकार ने कहा कि देश में याक की आबादी पिछले कुछ वर्षों में खतरनाक दर से घटी है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
मालूम हो कि हिमालयी याक का प्रयोग पारंपरिक रूप से दुध और मांस के लिए किया जाता है। राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र याक ने खाद्य पशु के रूप में मानने के लिए साल 2021 में ही FSSAI को एक प्रस्ताव दिया था। हालांकि FSSAI ने पशुपालन और डेयरी विभाग की सिफारिशों के बाद इसकी आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। मालूम हो कि Food Animals वह पशु होते हैं, जिन्हें मनुष्यों द्वारा खाद्य उत्पादन या सेवन के लिए पाला और उपयोग किया जाता है।
ये पशु हिमालयी इलाकों के उच्च स्थानों पर रहने वाले लोगों के लिए बहुआयामी सामाजिक-सांस्कृतिक-आर्थिक भूमिका निभाते हैं। वहां के लोग कृषि गतिविधियों में शामिल करने के साथ-साथ याक को अपनी पोषण और आजीविका सुरक्षा अर्जित करने के लिए भी पालते हैं। डाक्टर सरकार ने कहा कि खाद्य उत्पादक पशु के रूप में याक की FSSAI की मान्यता से किसानों को पशु पालन के लिए आर्थिक रूप से लाभान्वित होने में भी मदद मिलेगी।
देश की सेमीकंडक्टर प्रणाली को मज़बूत करने के लिए, 19 अप्रैल, 2026 को ओडिशा राज्य…
ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2026 के 60वें संस्करण में गोवा की…
भारत की समुद्री सुरक्षा और व्यापारिक लचीलेपन को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र…
यह असाधारण वैज्ञानिक सफलता तब मिली है, जब 'नाइट पैरेट' (Night Parrot) नामक पक्षी को—जिसे…
शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विकास के तौर पर, बेंगलुरु के जल प्राधिकरण…
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला क्रिकेट में बदलाव लाने के लिए एक बड़ा कदम…