नामीबिया की नई और पहली महिला राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह बनी है। चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आधिकारिक परिणाम के अनुसार 72 वर्षीय नंदी-नदैतवा ने 57 प्रतिशत वोटों के साथ जीत हासिल की। नंदी की ये जीत उस चुनावी दावों के विपरित है जिसमें ये कहा जा रहा था कि उन्हें दूसरे चरण के लिए जाना पड़ सकता है। बता दें कि राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने के बाद नंदी-नदैतवा ने कहा कि नामीबियाई राष्ट्र ने शांति और स्थिरता के लिए मतदान किया है।
चुनाव में कुछ तकनीकी समस्याओं, जैसे मतपत्रों की कमी और अन्य मुद्दों के कारण विपक्षी दलों ने परिणामों को अस्वीकार कर दिया है। इसके कारण चुनाव अधिकारियों ने मतदान को शनिवार तक बढ़ा दिया। मतदान के लिए लंबी कतारों के कारण कुछ मतदाताओं को 12 घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने पहले दिन ही मतदान छोड़ दिया। इस मामले में विपक्षी दलों का कहना है कि मतदान का विस्तार अवैध था और वहीं उन्होंने परिणामों को अदालत में चुनौती देने का वादा किया है।
नामीबिया को साउथ अफ्रीका के शासन से 1990 में आजादी मिली थी। नामीबिया की स्वतंत्रता के बाद से ही नंदी नैदतवाह सांसद हैं। अभी फिलहाल वो उपराष्ट्रपति हैं। अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने कई अहम मंत्रलयों को संभाला है। उनकी पार्टी SWAPO यानी साउथ वेस्ट अफ्रीका पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन उसी समय से सत्तारूढ़ है। नंदी-नदैतवाह के आजादी के आंदोलन में सक्रिय होने की वजह से हिरासत में भी लिया गया।
इस चुनाव में बेरोजगारी, असमानता और भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। हाल के वर्षों में नामीबिया ने तेल, गैस और ग्रीन हाइड्रोजन में निवेश के कारण अपेक्षाकृत मजबूत आर्थिक विकास देखा है। हालांकि, विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आय असमानता के मामले में यह देश दुनिया में दूसरे स्थान पर है। चुनाव में इन मुद्दों को मुखरता से सत्तारूढ़ पार्टी की उम्मीदवार नंडी-नदैतवाह ने उठाया था। उनका कहना था कि हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी है। यदि हमें जीत मिलती है, तो हम सबसे पहले रोजगार बढ़ाने पर काम करेंगे।
नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति
| पहलू | विवरण |
|---|---|
| समाचार में क्यों? | नेटुम्बो नांडी-नदैतवाह (NNN) नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं। |
| जन्मतिथि | 1952 |
| जन्मस्थान | ओनामुटाई, नामीबिया (तब दक्षिण पश्चिम अफ्रीका) |
| राजनीतिक पार्टी | साउथ वेस्ट अफ्रीका पीपल्स ऑर्गनाइजेशन (SWAPO) |
| प्रमुख पद | – विदेश, पर्यटन, बाल कल्याण और सूचना मामलों में मंत्री पद। – नामीबिया की उपराष्ट्रपति (2023)। – नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति (2024)। |
| प्रारंभिक सक्रियता | – 14 वर्ष की आयु में SWAPO से जुड़ीं। – हाई स्कूल के दौरान गिरफ्तार और हिरासत में रखी गईं। – दक्षिण अफ्रीका के कब्जे के दौरान जाम्बिया, तंजानिया और यूके में निर्वासन में रहीं। |
| उल्लेखनीय उपलब्धियां | – घरेलू हिंसा निवारण अधिनियम (2002)। – नामीबिया में महिला अधिकारों और लैंगिक समानता की प्रबल समर्थक। |
AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…