Home   »   जर्मनी के पूर्व फुटबॉलर मारियो गोमेज़...

जर्मनी के पूर्व फुटबॉलर मारियो गोमेज़ ने संन्यास का किया ऐलान

जर्मनी के पूर्व फुटबॉलर मारियो गोमेज़ ने संन्यास का किया ऐलान |_3.1
जर्मनी के पूर्व फुटबॉलर मारियो गोमेज़ ने फुटबॉलर से संन्यास लेने की घोषणा की है। जर्मन स्ट्राइकर ने राष्ट्रीय टीम के लिए 78 मैचों में 31 गोल किए। उन्हें अपने समय के सबसे बेस्ट फुटबॉलर में से एक माना जाता है।
मारियो गोमेज़ अपने फुटबॉल करियर के दौरान विभिन्न क्लबों के लिए खेले थे। उन्होंने 2007 में स्टटगार्ट के लिए खेलते हुए Bundesliga खिताब जीता, और बायर्न म्यूनिख के लिए खेलते हुए दो और खिताब अपने नाम  किए।उन्होंने 2013 में बेयर्न के तिहरे-जीतने वाले सीज़न में चैंपियंस लीग भी जीता। उनके नाम पर 328 बुंडेसलीगा में कुल 170 गोल हैं।