Categories: Books & Author

पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगई ने सीएम हेमंत बिस्वा सरमा की डायरी का किया विमोचन

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और राज्यसभा के सदस्य रंजन गोगोई ने असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा की एक डायरी का विमोचन किया है। इस डायरी का नाम ‘चीफ मिनिस्टर्स डायरी नंबर 1’ है, इसे खुद असम के सीएम हेमन्त बिस्वा सरमा ने लिखा है। इस डायरी में सीएम बिस्वा के कार्यकाल के पहले साल का पूरा विवरण किया गया है। अपने डायरी के विमोचन के मौके पर सीएम बिस्वा ने कहा कि उनके व्यक्तिगत जीवन को सुर्खियों में लाए बिना उन्होंने इस डायरी में एक मुख्यमंत्री के रूप में किए गए अपने दैनिक गतिविधियों के बारे में बताया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

उन्होंने खुद को भाग्यशाली मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उन्हें 1950 के भयावह भूकंप, 1962 के भारत-चीन युद्ध या असम आंदोलन जैसी किसी भी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा, जिसके कारण वह असम के विकास पर ध्यान देने में सक्षम रहे हैं। उनकी डायरी में पिछले 11 महीनों में हुए राज्य के विकास के बारे में वर्णित किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करते समय ली गई शपथ की पवित्रता का उल्लंघन किए बिना, उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपने दिन-प्रतिदिन की विकास गतिविधियों को इस डायरी में गिनाने की कोशिश की है। सीएम बिस्वा सरमा ने कहा है कि अगले चार सालों में वो अपनी डायरी के आगे के संस्करण भी निकालेंगे। उन्होंने अपनी डायरी के विमोचन के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई का भी धन्यवाद किया।

Find More Books and Authors Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

2 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

2 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

3 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

3 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

4 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

4 hours ago