FSSAI ने 100 जेलों को ‘ईट राइट कैंपस’ का प्रमाणन दिया

देश की 100 जेलों को ‘ईट राइट कैंपस’ टैग दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कैदियों और जेल कर्मचारियों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने की पहल के तहत देश भर की लगभग 100 जेलों को ‘ईट राइट कैंपस’ के रूप में प्रमाणित किया।

प्रमाणित जेलों की सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश से रही। उसके बाद पंजाब, बिहार और मध्य प्रदेश का स्थान रहा। हाल ही में जारी बयान के अनुसार इस पहल के तहत भारत की जिन प्रमुख जेलों को ”ईट राइट कैंपस’ टैग दिया गया है, जिनमें तिहाड़ जेल (दिल्ली), सेंट्रल जेल गया (बिहार), मॉडर्न सेंट्रल जेल (पंजाब), सेंट्रल जेल रीवा (मध्य प्रदेश) और कई अन्य जिले के मंडल कारागार शामिल हैं।

 

खाद्य सुरक्षा और भलाई को बढ़ावा

इन जेलों ने एफएसएसएआइ के निर्धारित मूल्यांकन मानदंडों को पूरा करके कैदियों की खाद्य सुरक्षा और भलाई को बढ़ावा देने के लिए अपने समर्पण का प्रदर्शन किया है। ‘ईट राइट कैंपस’ प्रमाणन के माध्यम से एफएसएसएआइ कैदियों और जेल कर्मचारियों सहित सभी के लिए सुरक्षित और पौष्टिक भोजन तक पहुंच सुनिश्चित करना चाहता है।

 

मौसमी भोजन के बारे में जागरूकता

प्रतिभागी जेल परिसरों को चार प्रमुख मापदंडों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक आडिट से गुजरना पड़ता है, जिसमें बुनियादी स्वच्छता मानदंड, स्वस्थ भोजन के प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए कदम और स्थानीय और मौसमी भोजन के बारे में जागरूकता पैदा करने के प्रयास शामिल हैं। जेलों के अलावा देशभर में 2,900 से अधिक कार्यस्थलों को भी ईट राइट कैंपस के रूप में मान्यता दी गई है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

4 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

4 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

4 weeks ago