भारतीय पेशेवर पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी नेपाल में स्थित दुनिया के 10वें सबसे ऊंचे पर्वत अन्नपूर्णा पर्वत पर चढ़ने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए हैं। अर्जुन ने 17 अप्रैल को जमीन से 8091 मीटर की ऊंचाई पर चढ़ाई पूरी की और अब वह 8000 मीटर से ऊपर सात पहाड़ों पर चढ़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अन्नपूर्णा पर्वत को 8,000 मीटर की चोटी वाले 14 पहाड़ों में सबसे खतरनाक माना जाता है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
इस वर्ष, माउंट अन्नपूर्णा चढ़ाई करने के लिए सबसे कठिन और खतरनाक पहाड़ों में से एक होने की अपनी प्रतिष्ठा पर खरा उतरा। अर्जुन अन्नपूर्णा को फतह कर कैंप-4 में लौट आए, लेकिन इस यात्रा में दो भारतीय पर्वतारोही लापता हो गए और आयरलैंड के एक साथी पर्वतारोही की कैंप-4 में मौत हो गई अर्जुन को आखिरकार हेलिकॉप्टर की मदद से बेस कैंप तक लाया गया।
अर्जुन पहले ही माउंट एवरेस्ट, माउंट ल्होत्से, माउंट मकालू, माउंट कंचनजंगा, माउंट मानसलू और चो-ओयू पर चढ़कर कई पर्वतारोहण विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। वह अब दुनिया के 8000 मीटर शिखर वाले सभी 14 पहाड़ों को फतह करने वाले पहले भारतीय बनना चाहते हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने भारत के आर्थिक आउटलुक में बदलाव किया है और FY27…
NASA ने मैरीलैंड के गोडार्ड स्पेस फ़्लाइट सेंटर में नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप को…
अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी सेंचुरी के साथ…
HDFC Life ने विभा पडालकर को अगले पाँच साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर…
संयुक्त राष्ट्र की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था के 2026 में 6.4% और…
माननीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 22 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश में स्थित 'शेखा…