Categories: Economy

फरवरी में राजकोषीय घाटा पूरे साल के लक्ष्य का 82.8 प्रतिशत पर

केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा फरवरी के अंत में पूरे साल के लक्ष्य का 82.8 फीसदी तक हो गया। लेखा महानियंत्रक (सीजीए) द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल-फरवरी के दौरान राजकोषीय घाटा या राजस्व संग्रह और खर्च के बीच का अंतर 14.53 लाख करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि में राजकोषीय घाटा, पूरे साल के संशोधित अनुमान (आरई) का 82.7 प्रतिशत था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सरकार को वित्त वर्ष 2022-23 में घाटा 17.55 लाख करोड़ रुपये या सकल घरेलू उत्पाद का 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सीजीए के आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में शुद्ध कर संग्रह 17,32,193 करोड़ रुपये या 2022-23 के संशोधित अनुमान का 83 प्रतिशत था। यह आंकड़ा इससे पिछले साल की समान अवधि में 83.9 प्रतिशत था।

 

सरकार का कुल खर्च 34.93 लाख करोड़ रुपये रहा, जिसमें 29,03,363 करोड़ रुपये राजस्व खाता और 5,90,227 करोड़ रुपये पूंजी खाता मद में थे। कुल राजस्व व्यय में 7,98,957 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के लिए और 4,59,547 करोड़ रुपये सब्सिडी के लिए दिए गए। सरकार का लक्ष्य 2025-26 तक राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 4.5 फीसदी से नीचे लाने का है।

Find More News on the Economy Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

FIFA वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल: मैच, टाइमिंग और जगह

2026 FIFA World Cup फुटबॉल के सबसे बड़े वैश्विक टूर्नामेंट का 23वां संस्करण होगा। इतिहास…

34 mins ago

वीर चक्र पुरस्कार विजेता केजी जॉर्ज का 95 साल की उम्र में निधन

मशहूर वीर चक्र अवॉर्डी केजी जॉर्ज 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो थे। हाल ही…

17 hours ago

Rashmika Mandanna ने ‘द गर्लफ्रेंड’ के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

रश्मिका मंदाना को तेलंगाना गद्दार फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) का पुरस्कार मिला…

18 hours ago

लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 के फाइनल में हारे

लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 (All England Open Badminton Championships 2026)…

18 hours ago

भारत ने लामितिये 2026 अभ्यास के लिए सैन्य टुकड़ी भेजी

भारतीय सशस्त्र बलों की एक टीम सेशल्स पहुंच गई है, जहां वह अभ्यास लामितिये 2026…

19 hours ago

SBI ने महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा सोशल लोन लॉन्च किया

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 500 मिलियन डॉलर की सिंडिकेटेड सोशल लोन सुविधा शुरू करने…

19 hours ago