Categories: Awards

पाथेर पांचाली को FIPRESCI ने घोषित किया सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्म

दुनिया के सबसे महान फिल्मकारों में शुमार सत्यजित रे की आइकोनिक फीचर फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म क्रिटिक्स (FIPRESCI) ने सर्वकालीन सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्म घोषित किया है। 1955 में आई भारतीय सिनेमा की यह ऐतिहासिक फिल्म मुकाबले में सबसे आगे रही और टॉप 10 की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया। ‘पाथेर पांचाली’ के इस नए माइल स्टोन का ऐलान एफआईपीआरईएससीआई की ओर से कराये गये मतदान के बाद किया गया। मतदान में 30 सदस्यों की एक कमेटी शामिल थी।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

“पाथेर पांचाली” फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म थी, जो विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय द्वारा लिखित इसी नाम की 1929 में आई नॉवेल पर आधारित है। फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो “पाथेर पांचाली” में सुबीर बनर्जी, कानू बनर्जी, करुणा बनर्जी, उमा दासगुप्ता, पिनाकी सेनगुप्ता और चुनीबाला देवी ने अभिनय किया था।

 

FIPRESCI की लिस्ट में “पाथेर पांचाली” के अलावा जो फिल्म शामिल हैं, उनके नाम हैं, ऋत्विक घटक का 1960 में आया नाटक “मेघे ढाका तारा” (बंगाली), मृणाल सेन का 1969 का नाटक “भुवन शोम” (हिंदी), अदूर गोपालकृष्णन का 1981 में आया नाटक “एलिपपाथयम” (मलयालम) और गिरीश कासरवल्ली की 1977 की फिल्म “घटाश्रद्धा” (कन्नड़) भी शामिल है। इनके अलावा एमएस सथ्यू की 1973 की फिल्म “गर्म हवा” (हिंदी), सत्यजित रे की 1964 की फिल्म “चारुलता” (बंगाली), श्याम बेनेगल की 1974 की फिल्म “अंकुर” (हिंदी), गुरु दत्त की 1954 की फिल्म “प्यासा” (हिंदी) और रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित 1975 की ब्लॉकबस्टर “शोले” (हिंदी) भी शामिल है।

 

Find More Awards News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

व्यापार सूचकांकों का आधार वर्ष बदलकर 2022-23 किया गया

भारत सरकार ने भारत के मर्चेंडाइज ट्रेड इंडेक्स (Merchandise Trade Indices) का आधार वर्ष 2012-13…

9 hours ago

कौन हैं आशा शर्मा? जो संभालेंगी Microsoft Gaming की कमान

माइक्रोसॉफ्ट ने 2026 में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के तहत भारतीय मूल की अधिकारी आशा…

9 hours ago

हरशरण कौर त्रेहन PSPCL की पहली महिला डायरेक्टर (कमर्शियल) बनीं

हरशरण कौर त्रेहन को पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) में निदेशक (वाणिज्यिक) नियुक्त किया…

9 hours ago

रेलवे हुआ स्मार्ट! शिकायत निवारण और भीड़ प्रबंधन के लिए एआई-सक्षम ऐप्स की शुरुआत

भारतीय रेलवे ने शिकायत निवारण, टिकट कन्फर्मेशन की भविष्यवाणी, हाउसकीपिंग सेवाओं और भीड़ प्रबंधन को…

10 hours ago

मेड इन इंडिया: नड्डा ने कसौली सेंटर में स्वदेशी टीडी वैक्सीन लॉन्च की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट में देश…

10 hours ago