वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 में एक बार फिर फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश घोषित किया गया है। यह लगातार नौवां वर्ष है जब फिनलैंड शीर्ष स्थान पर रहा है। इस रिपोर्ट को वेलबीइंग रिसर्च सेंटर द्वारा प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट में खास तौर पर युवाओं पर सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव को भी उजागर किया गया है।
147 देशों की सूची में पाकिस्तान 104वें नंबर पर है। वहीं भारत 116वें स्थान पर है। 2025 में भारत की रैंकिंग 118वीं थी। वहीं ढाई साल से जंग में फंसा इजराइल दुनिया का 8वां सबसे खुशहाल देश बताया गया है। लिस्ट में सबसे नीचे संघर्ष वाले देश हैं। अफगानिस्तान फिर से सबसे कम खुशहाल देश रहा, उसके ऊपर सिएरा लियोन और मलावी हैं।
रिपोर्ट में यूरोप, विशेषकर नॉर्डिक देशों का दबदबा देखने को मिला है।
शीर्ष 10 खुशहाल देश:
कोस्टा रिका ने पहली बार चौथे स्थान पर पहुंचकर रिकॉर्ड बनाया है।
25 वर्ष से कम उम्र के युवाओं में खुशी का स्तर घट रहा है।
प्रमुख देश:
इन देशों में पिछले दशक में युवाओं की संतुष्टि में लगातार गिरावट देखी गई है।
फिनलैंड जैसे देशों की खुशी का कारण अच्छी आर्थिक स्थिति, बराबरी से संसाधनों का बंटवारा, मजबूत वेलफेयर सिस्टम और बेहतर जीवन स्तर है। रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा सोशल मीडिया इस्तेमाल से कई देशों में युवाओं की खुशी और मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है।
लगातार दूसरे वर्ष भी कोई अंग्रेजी-भाषी देश टॉप 10 में शामिल नहीं हुआ।
अन्य रैंकिंग:
रिपोर्ट के अनुसार, 2005–2010 की तुलना में कई पश्चिमी देशों में खुशी का स्तर घटा है।
मुख्य कारण:
केंद्रीय और पूर्वी यूरोप के देशों में खुशी का स्तर बढ़ रहा है।
प्रमुख देश:
कोसोवो, स्लोवेनिया और चेक गणराज्य भी टॉप 20 में शामिल हुए हैं।
भारत को इस रिपोर्ट में 116वां स्थान मिला है, जिसका लाइफ इवैल्युएशन स्कोर लगभग 4.536 है।
यह रैंकिंग दर्शाती है कि भारत में—
जैसे क्षेत्रों में अभी सुधार की आवश्यकता है।
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट तीन वर्षों के औसत जीवन संतुष्टि आंकड़ों पर आधारित होती है।
मुख्य मापदंड:
देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…
मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…
भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…
विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…
भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…