सभी क्षेत्रों में वृद्धि से वित्तीय समावेश सूचकांक बढ़ा: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का वित्तीय समावेश सूचकांक इस साल मार्च में बढ़कर 64.2 हो गया। देश भर में वित्तीय समावेश की स्थिति को मापने वाले सूचकांक के सभी मानदंडों में वृद्धि देखी गयी है। रिजर्व बैंक ने बयान में कहा कि सूचकांक का मूल्य मार्च, 2024 के लिए 64.2 रहा जो बीते वर्ष इसी महीने में 60.1 था। सभी उप-सूचकांकों में वृद्धि दर्ज की गयी।

समग्र विकास

सूचकांक वित्तीय समावेश से संबंधित सभी पहलुओं को शामिल करता है। इसके तहत शून्य से 100 के बीच मूल्य दिया जाता है। शून्य जहां वित्तीय सुविधाओं से पूरी तरह बाहर बताता है वहीं 100 पूर्ण रूप से वित्तीय समावेश को दर्शाता है।

मानदंड का योगदान

बयान के अनुसार, वित्तीय समावेश (एफआई) सूचकांक में सुधार में मुख्य रूप से उपयोग मानदंड का योगदान है। यह वित्तीय समावेश की पैठ को बताता है।

एफआई सूचकांक में तीन मानदंड मुख्य रूप से शामिल हैं। ये हैं पहुंच (35 प्रतिशत), उपयोग (45 प्रतिशत) और गुणवत्ता (20 प्रतिशत)। इनमें से प्रत्येक में विभिन्न आयाम शामिल हैं। इनकी गणना कई संकेतकों के आधार पर की जाती है।

एफआई-सूचकांक की परिकल्पना

केंद्रीय बैंक ने अगस्त, 2021 में कहा कि एफआई-सूचकांक की परिकल्पना एक व्यापक सूचकांक के रूप में की गयी है। इसमें सरकार और संबंधित क्षेत्रीय नियामकों के परामर्श से बैंक, निवेश, बीमा, डाक और साथ ही पेंशन क्षेत्र का विवरण शामिल है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

6 mins ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

1 hour ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

2 hours ago

मुंद्रा बंदरगाह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्यात केंद्र के रूप में रिकॉर्ड बनाया

मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…

3 hours ago

क्या है AAKA Space Studio का 3D-प्रिंटेड ‘मार्स रेडिएशन शील्ड’? जानिए पूरी जानकारी

तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…

3 hours ago

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2026: मातृ स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय प्राथमिकता क्यों है?

हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…

3 hours ago