Categories: Defence

नौसेना में शामिल की जाएगी कलवारी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी वागीर

भारतीय नौसेना 23 जनवरी को कलवारी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी वागीर के परिचालन की शुरुआत (कमीशन) करेगी। अधिकारियों ने बताया कि भारत में इन पनडुब्बियों का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) मुंबई द्वारा मैसर्स नेवल ग्रुप, फ्रांस के सहयोग से किया जा रहा है। कलवारी श्रेणी की चार पनडुब्बियों को पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जा चुका है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस समारोह में नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार मुख्य अतिथि होंगे। यह आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पांचवीं कलवारी श्रेणी की पनडुब्बी है। इससे पहले वागीर को 01 नवंबर 1973 को ‘कमीशन’ किया गया था और इसने निवारक गश्त सहित कई परिचालन मिशन संचालित किए। लगभग तीन दशकों तक देश की सेवा करने के बाद सात जनवरी 2001 को पनडुब्बी का सेवामुक्त किया गया।

‘वागीर’ के बारे में

12 नवंबर 2020 को लॉन्च की गई ‘वागीर’ पनडुब्बी को अब तक की सभी स्वदेशी निर्मित पनडुब्बियों में सबसे कम निर्माण समय में पूरा होने का गौरव प्राप्त है। समुद्री परीक्षणों की शुरुआत करते हुए इसने 22 फरवरी को अपनी पहली समुद्री यात्रा की और कमीशन से पहले यह व्यापक स्वीकृति जांच तथा सख्त व चुनौती वाले समुद्री परीक्षणों की एक श्रृंखला से गुजरी। मैसर्स एमडीएल ने 20 दिसंबर 22 को इस पनडुब्बी को भारतीय नौसेना के सुपुर्द किया।

Find More Defence News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दिवाला समाधान में तेजी: भारत ने IBC संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी

भारत की वित्तीय प्रणाली को मज़बूत करने के लिए, लोकसभा ने 30 मार्च, 2026 को…

1 hour ago

IIP डेटा जारी: फरवरी 2026 में भारत का औद्योगिक उत्पादन 5.2% बढ़ा

भारत के औद्योगिक उत्पादन में फरवरी 2026 में 5.2% की वृद्धि दर्ज की गई है।…

2 hours ago

विज्ञान प्रसार को बढ़ावा: एपी साइंस सिटी और CSIR-NIScPR के बीच 5 साल का MoU

आंध्र प्रदेश साइंस सिटी ने 30 मार्च, 2026 को CSIR-NIScPR के साथ एक रणनीतिक समझौता…

2 hours ago

महावीर जयंती 2026: पीएम मोदी ने सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च, 2026 को गुजरात की अपनी यात्रा के दौरान गांधीनगर…

4 hours ago

डिजिटल जनगणना 2027: 1 अप्रैल 2026 से फेज-1 की शुरुआत

भारत अगले साल, 2027 में जनगणना 2027 शुरू करने के लिए तैयार है। यह इतिहास…

4 hours ago

भारत में LPG का सबसे बड़ा उत्पादक शहर कौन सा है?

जैसा कि आप जानते हैं, आजकल LPG काफी चर्चा में है; लेकिन क्या आपने कभी…

6 hours ago