Home   »   “फेईफेई” होगा हांगझोउ 2022 एशियाई पैरा...

“फेईफेई” होगा हांगझोउ 2022 एशियाई पैरा खेलों का शुभंकर

"फेईफेई" होगा हांगझोउ 2022 एशियाई पैरा खेलों का शुभंकर |_3.1
चीन में होने वाले हांगझोउ 2022 एशियन पैरा खेलों का शुभंकर “Feifei” को चुना गया है। चौथे एशियाई पैरा खेलों का आयोजन 9 से 15 अक्टूबर तक किया जाना है, जिसमें कुल 22 खेल आयोजित किए जाएंगे, इस बार ताइक्वांडो और पैरा केनोइंग को पहली बार इन खेलों में शामिल किया गया है। शुभंकर खेलों में एथलीटों से दर्शकों तक हर किसी को खुशी और सांस्कृतिक विविधता का सन्देश देने में मदद करता है।

फेईफेई” के बारे में:

इस शुभंकर के पहले फेई का अर्थ है उड़ते हुए पक्षी, मानव समाज की समावेशिता और सम्मान का प्रतीक है जबकि दूसरे फेई का अर्थ अपनी कमजोरी पर काबू पाने के साथ एथलीटों के मानसिक परिश्रम को दर्शाता है। शुभंकर फेई फेई लियांगझू संस्कृति के दैवीय पक्षी से प्रेरित है। यह शुभंकर हांगझोउ की विरासत और तकनीकी नवाचार के उसके प्रयासों का संगम है जो मानवता और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सह अस्तित्व को दर्शाता है।

prime_image
QR Code