Home   »   कोलंबिया : सरकार और और फार्क...

कोलंबिया : सरकार और और फार्क (FARC) के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

                                        कोलंबिया : सरकार और और फार्क (FARC) के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता |_40.1
दक्षिण अफ़्रीकी देश कोलंबिया में, सरकार और वामपंथी फार्क (एफएआरसी) विद्रोही बल ने करीब 50 साल से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए ऐतिहासिक शांति समझौते पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए. इस संघर्ष में अब तक लाखों लोग मारे गए है.

राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सांतोस और रेवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया (फार्क) के नेता तिमोलियोन ‘‘तिमोशेन्को’’ जिमेनेज ने कैरेबियाई शहर कार्टाजेना में एक समारोह में समझौते पर हस्ताक्षर किए और वहां मौजूद कई अंतरराष्ट्रीय गणमान्य हस्तियों समेत लोगों की भीड़ ने तालियों के साथ इसका स्वागत किया.

समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने से पहले लातिन अमेरिका के अंतिम बड़े सशस्त्र संघर्ष को समाप्त करने के लिए चार साल तक प्रक्रिया चली. इस समझौते का अगले सप्ताह जनमत संग्रह में अनुमोदन किया जाना अभी शेष है.


यूरोपीय संघ की विदेश नीति की प्रमुख फेडेरिका मोघेरिनी ने एक बयान में कहा कि यूरोपीय संघ ने समझौते पर हस्ताक्षर के बाद फार्क को आतंकवादी समूहों की अपनी सूची से हटाने का फैसला किया है. कोलंबिया के प्राधिकारियों के अनुमान के अनुसार, कोलंबिया एवं फार्क के बीच संघर्ष में 2,60,000 लोगों की मौत हुई है, 45,000 लोग लापता हैं और 69 लाख लोग बेघर हो गए हैं.
समझौते के तहत फार्क अब एक राजनीतिक दल के रूप में फिर से लॉन्च होगा. तिमोशेन्को (57) के इसका नेता बनने की उम्मीद है।


अब इस समाचार से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
1. FARC से क्या तात्पर्य है और यह किस प्रकार का संगठन है ?
2. कोलंबिया किस महाद्वीप में स्थित है ? 
                                                                                                               स्रोत : एनडीटीवी


Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *