वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स की ओर से जारी विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में उनके अलावे पांच अन्य भारतीयों को भी जगह दी गई है। फोर्ब्स की लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ और नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर का नाम शामिल है। 36वें नंबर पर रहीं सीतारमण ने लगातार चौथी बार इस सूची में जगह बनाई है। 2021 में, 63 वर्षीय मंत्री को सूची में 37 वें स्थान पर रखा गया था, जबकि वह 2020 में 41वें और 2019 में 34वें स्थान पर थीं।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
सूची में शामिल होने वाले अन्य भारतीयों में एचसीएलटेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा (रैंक: 53), सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (रैंक: 54) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल (रैंक: 67) हैं। मल्होत्रा, मजूमदार-शॉ और नायर ने पिछले साल भी प्रतिष्ठित सूची में क्रमश: 52वें, 72वें और 88वें स्थान पर जगह बनाई थी।
फोर्ब्स द्वारा जारी सूची के अनुसार इस साल किरण मजूमदार-शॉ 72वें स्थान पर हैं, जबकि नायर 89वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स की ओर से जारी शक्तिशाली महिलाओं की सूची में सूची में 39 सीईओ, दस राष्ट्राध्यक्षों और 11 अरबपतियों को शामिल किया गया है जिनकी कुल संपत्ति 115 अरब डॉलर है।
Find More Ranks and Reports Here
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…