एक यूरोपीय अंतरिक्ष यान 14 अप्रैल 2023 को हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति और उसके तीन बर्फीले चंद्रमाओं का पता लगाने के लिए एक दशक लंबे खोजी अभियान पर सफलतापूर्वक रवाना हुआ। दरअसल, इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि कहीं और जीवन मौजूद है या नहीं। बता दें कि फ्रेंच गुयाना से शुक्रवार की सुबह एरियन रॉकेट को लॉन्च किया गया। बृहस्पति तक पहुंचने में रोबोटिक एक्सप्लोरर ‘जूस’ को आठ साल लगेंगे, जहां यह न केवल सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह, बल्कि यूरोपा, कैलिस्टो और गेनीमेड को भी देखेगा।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के परियोजना वैज्ञानिक ओलीवर वितासे ने जोर देकर कहा कि हम जूस पर जीवन का पता लगाने नहीं जा रहे हैं। जूस से करीब डेढ़ साल बाद लॉन्च किए जाने के बावजूद नासा का स्पेसक्राफ्ट बृहस्पति पर एक साल पहले ही पहुंच जाएगा, क्योंकि इसे स्पेसएक्स के शक्तिशाली रॉकेट पर लॉन्च होगा। ऐसे में सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह पर एक साथ दो अंतरिक्ष यान मौजूद होंगे। नासा 70 के दशक से बृहस्पति का अन्वेषण कर रहा है। हालांकि, इस दौरान बृहस्पति पर मात्र एक ही एयरक्राफ्ट मौजूद रहा है।
पृथ्वी से लेकर बृहस्पति तक यूरोपीय एयरक्राफ्ट जूस की यात्रा आसान नहीं होने वाली है। बता दें कि जूस एक लंबे और गोलाकार मार्ग से बृहस्पति तक जाएगा, जो 6.6 अरब किलोमीटर की दूरी तय करेगा। बता दें कि नासा के अंतरिक्ष यान का सुरक्षा आवरण जूस से भी ज्यादा मजबूत है। यह अंतरिक्ष यान सबसे पहले बृहस्पति ग्रह के बर्फीले चंद्रमाओं गैनीमेडे, यूरोपा और कैलिस्टो की जांच पड़ताल करेगा। इन पर जमे बर्फीले समुद्र की जांचकर उनमें जीवन की खोज करेगा। जूस अंतरिक्ष यान बर्फीले समुद्र के अंदर बाहर जांच करेगा और जीवन का पता लगाएगा।
वैश्विक निवेश बैंक Goldman Sachs ने भारत की GDP वृद्धि दर के अनुमान को 2026…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 24 मार्च 2026 को वर्ष 2026-27 का बजट पेश…
विश्व टीबी दिवस (World TB Day) हर वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष…
अंतरराष्ट्रीय सत्य के अधिकार दिवस (International Day for the Right to Truth) हर वर्ष 24…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 23 मार्च 2026 को घोषणा की कि संयुक्त राज्य…
वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 (Global Terrorism Index 2026) जारी किया गया है, जो यह दर्शाता…