Categories: Defence

भारत और ईयू ने गिनी की खाड़ी में किया संयुक्त नौसैनिक अभ्यास

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने इस सप्ताह गिनी की खाड़ी में अपना पहला संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह अभ्यास समुद्री सुरक्षा पर यूरोपीय संघ-भारत के बीच सहयोग और समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (यूएनसीएलओएस) के लिए दृढ़ संकल्प का संकेत है।

नौसैनिक समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से 24 अक्टूबर को यह अभ्यास किया गया। इस अभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना का गश्ती पोत आइएनएस सुमेधा, यूरोपीय संघ के तीन सदस्य देशों के पोतों के साथ शामिल हुआ।

 

अभ्यास का उद्देश्य

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अभ्यास समुद्री सुरक्षा पर यूरोपीय संघ-भारत सहयोग की व्यापकता और गतिशीलता को दर्शाता है तथा समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र संधि (यूएनसीएलओएस) के लिए दृढ़ संकल्प का संकेत देता है। मंत्रालय ने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्र के समर्थन में नौसैन्य समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना था।

 

खाड़ी में सामरिक युद्धाभ्यास

इतालवी नौसेना के पोत आइटीएस फास्करी, फ्रांसीसी नौसेना के पोत एफएस वेंटोज और स्पेनिश नौसेना के पोत टारनेडो ने ईयू का प्रतिनिधित्व किया। इन चार पोतों ने घाना के तट से दूर गिनी की खाड़ी में सामरिक युद्धाभ्यास किया। इसमें बोर्डिंग अभ्यास, फ्रांसीसी पोत वेंटोस और भारतीय नौसेना के पोत सुमेधा के हेलीकाप्टरों का उपयोग करके उड़ान अभ्यास और पोतों के बीच कर्मियों का स्थानांतरण शामिल था।

 

संबंधों को मजबूत करने में मदद

अभ्यास के बाद अकरा, घाना में नालेज शेयरिंग सेशन ( ज्ञान साझाकरण सत्र) आयोजित किया गया। इस सत्र ने घाना के अधिकारियों और घाना में भारतीय, ईयू और ईयू के सदस्य देशों के मिशनों के प्रतिनिधियों के बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद मिली। इन गतिविधियों ने गिनी की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारत और ईयू की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण बातें:

  • यूरोपीय संघ की स्थापना: 1 नवंबर 1993, मास्ट्रिच, नीदरलैंड;
  • यूरोपीय संघ के संस्थापक: जर्मनी, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग।

 

Find More Defence News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago