Categories: Schemes

ईपीएफओ ने देश भर में सभी जिलों में बड़े पैमाने पर आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने देश भर में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम के माध्यम से सभी जिलों में बड़े पैमाने पर आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हर महीने की 27 तारीख को सभी जिलों तक पहुंचना और संगठन और उसके हितधारकों के बीच संबंधों को मजबूत करना है। निधि आपके निकट का दूसरा चरण न केवल नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों के लिए शिकायत निवारण मंच और सूचना विनिमय नेटवर्क बनेगा, बल्कि विभिन्न राज्य सरकारों तथा केंद्र सरकार के विभागों में जिला स्तर वाले अधिकारियों के साथ सूचना के आदान-प्रदान हेतु एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में स्थापित होगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस पहल के तहत एक हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जहां पर सदस्यों को ऑनलाइन दावा प्रस्तुत करने आदि जैसी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध होंगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्यों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जायेगा और यदि किसी समस्या का उसी समय हल नहीं मिल पाता है, तो उसे ईपीएफओ के शिकायत पोर्टल पर दर्ज कर प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान किया जायेगा।

 

निधि आपके निकट एक विशेष पहल है, जिसके अंतर्गत ईपीएफओ के हितधारक शिकायत निवारण के लिए ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालयों में आते हैं, जबकि निधि आपके निकट 2.0 के तहत, ईपीएफओ अपने प्रत्येक हितधारक तक पहुंचेगा, इससे देश के सभी जिलों में संगठन की पहुंच और कार्यकुशलता में बढ़ोत्तरी होगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हर महीने एक किसी विशेष दिन पर ही देश के सभी जिलों तक पहुंचना है। निधि आपके निकट 2.0 जनवरी 2023 से शुरू होकर हर महीने की 27 तारीख को संचालित किया जाएगा। यदि किसी माह की 27 तारीख को अवकाश होता है, तो इसे अगले कार्य दिवस पर आयोजित किया जाएगा।

 

यह लक्षित दृष्टिकोण उच्च कुशलता के माध्यम से सार्वजनिक संतुष्टि के साथ-साथ सुविधाओं के कुशल लाभ वितरण को सुनिश्चित करेगा। जिला जागरूकता शिविर व आउटरीच कार्यक्रम के रूप में निधि आपके निकट की पहुंच को विस्तृत करने तथा इसका दायरा बढ़ाने से देश के 500 से अधिक जिले जहां पर ईपीएफओ कार्यालय नहीं हैं, उनको भी कवर किया जाएगा और सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा एवं निर्बाध सेवाएं प्रदान की जा सकती हैं।

 

केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त नीलम शमी राव ने सभी मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर राज्य के हरेक जिला कलेक्टर को इस आउटरीच कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने के निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी), ईपीएफ के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे अपने निकट शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लें और ईपीएफ अधिकारियों को प्रेरित करें तथा उनको मार्गदर्शन प्रदान करें। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन वर्षों से अपने ग्राहकों के कल्याण के लिए कई उपाय और सुधार करता रहा है। वर्ष 2015 में भविष्य निधि अदालत का नाम बदलकर निधि आपके निकट रखा गया तथा साल 2019 में ट्रेड यूनियनों की भागीदारी को आमंत्रित करके निधि आपके निकट कार्यक्रम की पहुंच में और सुधार किया गया।

 

Find More News Related to Schemes & Committees

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

11 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

11 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

12 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

12 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

13 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

13 hours ago