Categories: Sci-Tech

एलन मस्क ने किया घोषणा, अगले महीने SpaceX लॉन्च करेगी करेगी रॉकेट ‘स्टारशिप’

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स अगले माह यानी मार्च के महीने में स्टारशिप रॉकेट लॉन्च कर सकती है। स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने घोषणा की है कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला तो इसकी विशाल स्टारशिप रॉकेट प्रणाली अगले महीने पहली बार कक्षा में जा सकती है। पिछले साल से, स्पेसएक्स अपनी अगली पीढ़ी के डीप-स्पेस ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम की निर्णायक प्रदर्शन उड़ान शुरू करना चाह रहा है, क्योंकि इसका उद्देश्य नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर ले जाना है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इससे पहले, जनवरी में भी मस्क ने स्टारशिप को जल्द लॉन्च करने की संभावना जताई थी। उन्होंने तब कहा था कि इसे फरवरी अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले, स्पेस एक्स इस प्रोजेक्ट को पिछले साल ही लॉन्च करना चाह रहा था। स्टारशिप की सफल लॉचिंग के बाद कंपनी मंगल और चंद्रमा तक पहुंचने का लक्ष्य को पाना चाहती है। स्पेसएक्स अंतरिक्ष यात्रियों और कार्गो को चंद्रमा और मंगल तक ले जाने के लिए स्टारशिप विकसित कर रहा है। मार्च में ऐसा पहली बार होगा जब स्पेसएक्स एक बार पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाएगा और फिर हवाई द्वीप से दूर प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ान भरेगा।

 

प्रोटोटाइप ने की थी सफल लैंडिंग

 

मार्च 2021 में स्टारशिप के एक प्रोटोटाइप ने धरती पर सफल लैंडिंग की थी। हालांकि, कुछ देर बाद इसमें जबरदस्त धमाका हो गया था। प्रोटोटाइप आग के गोले में तब्दील हो गया था।

 

जानिए कितनी है स्पेसएक्स की क्षमता

 

स्पेसशिप एक शक्तिशाली लॉन्च व्हीकल है। यह 100 टन कार्गो को उठाने में सक्षम है। इसमें एक सुपर हेवी रॉकेट भी लगा है जो चालक दल और कार्गो दोनों को साथ ले जाने की क्षमता रखता है। यह रॉकेट स्टारशिप के लॉन्च होने के बाद उसे 65 किमी ऊंचाई तक ऊपर उठाएगा।

More Sci-Tech News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

10 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

11 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

11 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

12 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

12 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

12 hours ago