Categories: State In News

चुनाव आयोग ने त्रिपुरा में 90% से अधिक मतदान करने के लिए ‘मिशन -929’ शुरू किया

त्रिपुरा में इसी साल की शुरुआत में होने वाले चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। मतदान को 90 प्रतिशत से ऊपर ले जाने के लिए आयोग मिशन-929 पर काम करने जा रहा है। इसके लिए 929 मतदान केंद्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि 2018 के विधानसभा चुनाव में इन बूथों पर 89 प्रतिशत से कम मतदान दर्ज किया गया था। अब मतदान बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान के अलावा, चुनाव अधिकारी वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग व्यक्तियों से मिलेंगे और उनसे वोट डालने की अपील करेंगे।

विकलांगों के लिए विशेष व्यवस्था

चुनाव अधिकारी के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग व्यक्तियों के लिए मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर और अलग कतार जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके अलावा, विशेष सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे ताकि मतदाता अपना वोट डाल सकें। उन्होंने कहा, इन प्रयासों का लक्ष्य 92 प्रतिशत मतदान हासिल करना है। उन्होंने बताया, शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए आयोग ‘मिशन जीरो पोल वायलेंस’ पर भी काम कर रहा है।

 

Find More State In News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

4 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

4 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

5 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

5 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

6 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

6 hours ago