Categories: State In News

चुनाव आयोग ने TRS का नाम बदलकर BRS करने का प्रस्ताव स्वीकार किया

चुनाव आयोग ने गुरुवार को टीआरएस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को बताया कि उसने उनकी पार्टी का नाम परिवर्तन स्वीकार कर लिया है। केसीआर ने इसी साल अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आयोग की तरफ से एक अधिकारी ने टीआरएस प्रमुख को लिखे पत्र में कहा क‍ि मुझे उक्त विषय पर 05-10-2022 को जारी आपके पत्र के जवाब में यह बताने का निर्देश दिया गया है कि आयोग ने आपकी पार्टी का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति से बदलकर भारत राष्ट्र समिति करने के आपके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में आवश्यक अधिसूचना यथासमय जारी की जाएगी।

 

केसीआर ने बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों और अन्य नेताओं को तेलंगाना भवन आने का निर्देश दिया। दरअसल 5 अक्टूबर को TRS ने पार्टी का नाम TRS से BRS करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था। इसके लिए उसी बैठक में पार्टी संविधान में आवश्यक संशोधन भी किए गए। संकल्प और संशोधित पार्टी संविधान 6 अक्टूबर को ईसीआई को प्रस्तुत किया गया था।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

7 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

8 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

9 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

9 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

13 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

13 hours ago