Categories: Sports

एडेन हजार्ड ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की

बेल्जियम के फॉरवर्ड एडेन हजार्ड ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। एक हफ्ते पहले ही टीम फीफा विश्व कप से बाहर हो गयी थी। इस 31 साल के विंगर ने 2008 में 17 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय टीम के लिये पदार्पण किया था। उन्होंने टीम के लिये 126 मैच खेले और 33 गोल दागे। फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली टीमों के खिलाड़ियों के संन्यास लेने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हजार्ड के संन्यास के साथ ही बेल्जियम के गोल्डन जनरेशन के अंत की शुरुआत हो गई है। 2006 और 2010 वर्ल्ड कप के लिए टीम क्वालीफाई भी नहीं कर पाई थी। लेकिन पिछले दो फीफा वर्ल्ड कप में बेल्जियम की टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रही। टीम में हजार्ड के अतिरिक्त केविन डी ब्रूइन, रोमेलू लूकाकू और थिबाउट कोर्टियस जैसी खिलाड़ी आए। साल 2014 में टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची। साल 2018 में हुए टूर्नामेंट में टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। जहां उसे फ्रांस से हार मिली थी। तीसरे स्थान के मुकाबले में टीम ने इंग्लैंड को 2-0 से हराया था। हजार्ड ने इस मुकाबले में गोल भी किया था।

 

बेल्जियम की टीम

 

बेल्जियम की टीम क्रोएशिया से गोल रहित ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हो गयी थी जबकि क्रोएशिया की टीम ग्रुप एफ में मोरक्को के बाद दूसरे स्थान पर रहने से अगले दौर में पहुंची थी। अपने ग्रुप में टीम तीसरे नंबर पर रही और नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। हजार्ड ग्रुप चरण में गोल करने में विफल रहे।

Find More Sports News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago