Categories: International

2023-2024 में वैश्विक मौसम पैटर्न पर अल नीनो का संभावित प्रभाव

यूएस नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के वैज्ञानिकों ने 08 जून 2023 को कहा कि एक अपेक्षित अल नीनो सक्रिय हो गया है। जिसकी वजह से रिकॉर्ड गर्मी पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। बता दें कि अल नीनो का पैटर्न आखिरी बार साल 2018-19 में देखा गया और यह औसतन दो से सात साल में सक्रिय होता है। जलवायु विज्ञानी ने बताया कि जलवायु परिवर्तन अल नीनो से संबंधित कुछ प्रभावों को बढ़ा या कम कर सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि अल नीनो तापमान के नए रिकॉर्ड बना सकता है। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जो पहले से ही अल नीनो के दौरान औसत से अधिक तापमान की मार झेल रहे हैं।

 

अल नीनो क्या होता है?

अल नीनो प्रशांत महासागर के भूमध्यीय क्षेत्र में समुद्री घटनाओं में से एक है। समुद्री सतह के तापमान में समय-समय पर बदलाव होने से दुनियाभर के मौसम पर इसका असर दिखता है। अल नीनो एक ऐसी स्थिति है जिसकी वजह से तापमान गर्म होता है। अल नीनो को जलवायु प्रणाली का ही हिस्सा माना जाता है। इसकी वजह से मौसम पर गहरा असर पड़ता है।

 

कैसे मौसम पर असर डालता है अल नीनो

अल नीनो के कारण प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह तापमान सामान्य से ज्यादा होने के कारण समुद्र में चल रही हवाओं के रास्ते और रफ्तार में परिवर्तन आ जाते हैं। इससे मौसम चक्र प्रभावित होता है और पूरी दुनिया में इसका असर दिखाई देता है। अल नीनो के कारण बारिश, ठंड, गर्मी सब में अंतर आ जाता है। दुनियाभर में तमाम स्‍थानों पर भारी बारिश, बाढ़ और सूखे जैसी स्थितियां सामने आती हैं। अल नीनो के कारण भारत में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने के आसार बताए जा रहे हैं।

 

चेतावनी जारी

 

गौरतलब है कि विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) पहले ही अल नीनो को लेकर चेतावनी जारी कर चुका है, जिसके मुताबिक यह जुलाई के अंत तक बन सकता है। डब्ल्यूएमओ द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक इस बात की 60 फीसदी आशंका है कि मई से जुलाई के बीच ईएनएसओ, अल नीनो में बदल जाएगा। वहीं जून से अगस्त के बीच इसके बनने की आशंका 70 फीसदी और सितंबर में बढ़कर 80 फीसदी पर पहुंच जाएगी।

 

 Find More International News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

9 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

10 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

10 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

11 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

11 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

11 hours ago