Categories: National

देश के वर्कफोर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी 2022-23 में बढ़कर 37% हुई

देश के वर्कफोर्स यानी कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी 2022-23 में बढ़कर 37 प्रतिशत हो गई है। धर्मेंद्र प्रधान ने यहां ‘रोजगार मेले’ में कहा कि 2017-18 में यह आंकड़ा 23 प्रतिशत था। उन्होंने कहा कि समाज में संतुलित विकास हुआ है क्योंकि कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि हुई है। जानकारी के अनुसार, रोजगार मेला कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान ने 172 लोगों को विभिन्न केंद्रीय संगठनों के नियुक्ति पत्र वितरित किये हैं।

 

देश में बेरोजगारी दर घटकर 2022-23 में 3.7 प्रतिशत

धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी कहा कि देश में बेरोजगारी की दर 2017-18 की छह प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 3.7 प्रतिशत रह गई है।

 

बेरोजगारी दर छह साल के निचले स्तर पर

बता दें कि देश में जुलाई 2022 से जून 2023 के बीच 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की बेरोजगारी दर छह साल के निचले स्तर 3.2 प्रतिशत पर रही। सरकारी सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) की ओर से जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण वार्षिक रिपोर्ट 2022-2023 के अनुसार जुलाई 2022 से जून 2023 के बीच राष्ट्रीय स्तर पर 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए सामान्य स्थिति में बेरोजगारी दर (यूआर) 2021-22 में 4.1 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 3.2 प्रतिशत हो गई। आंकड़ों के मुताबिक, बेरोजगारी दर 2020-21 में 4.2 प्रतिशत, 2019-20 में 4.8 प्रतिशत, 2018-19 में 5.8 प्रतिशत और 2017-18 में छह प्रतिशत थी।

 

महिलाओं में बेरोजगारी दर 2.9 प्रतिशत

वहीं, सर्वे में सामने आया कि भारत में पुरुषों में बेरोजगारी दर 2017-18 में 6.1 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 3.3 प्रतिशत हो गई। महिलाओं में बेरोजगारी दर 5.6 प्रतिशत से घटकर 2.9 प्रतिशत रही।

 

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

3 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

4 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

4 weeks ago